Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज रविवार, 14 जून को छठा मैच भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जाने वाला है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच आज यह मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 16 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। लेकिन इस बीच भारतीय महिला टीम का ही पलड़ा भारी रहा है। लेकिन आज के इस मैच में पाकिस्तान की टीम पलटवार करने के इरादे से उतरने वाली है। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
PAKW टीम के खिलाफ INDW का पलड़ा रहा है भारी :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 16 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से अभी तक भारतीय महिला टीम ने 13 मैच जीते हैं। जबकि इस दौरान खेलते हुए पाकिस्तान की महिला टीम को केवल 3 ही मैच में ही जीत मिली है।

वहीं इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले मैच में भारत की महिला टीम को पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ 6 विकेट से जीत मिली थी। लेकिन आज इन दोनों के बीच एक अच्छा मैच देखने को मिल सकता है।
आज इस तरह की हो सकती है PAKW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में भारतीय महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए पाकिस्तान की टीम को पिछले मैच में 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में पाकिस्तान टीम की तरफ से निदा डार ने ही 28 रन की एक छोटी सी मगर अच्छी पारी खेली थी। जबकि उनके अलावा कोई भी अन्य बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाई थी। जबकि गेंदबाजी में फातिमा सना ने 2 बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में पाक्सितान टीम को अपने सभी खिलाड़ियों से एक अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

PAKW टीम की संभावित एकादश :- फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, सायरा जबीन, मुनीबा अली, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब
PAKW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- आलिया रियाज, नतालिया परवेज, तूबा हसन, रमीन शमीम,
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है INDW की टीम :-
महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान महिला टीम के खिलाफ खेलते हुए भारत की महिला टीम को 6 विकेट से जीत हासिल हुई थी। तब उस मैच में भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाज शैफाली वर्मा 32 रन, जेमिमा रोड्रिग्स 23 रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर 29 रन की अच्छी पारी खेली थी। जबकि इस मैच में गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी ने 3 पाकिस्तानी बल्लेबाजों को आउट किया था। वहीं आज के इस मैच में भी भारत को अपने सभी खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

INDW टीम की संभावित एकादश :- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मांधना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़,
INDW टीम के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर :- भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव
कैसी रहने वाली है आज एजबेस्टन स्टेडियम की पिच :-
एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि इस मैदान पर खेलते हुए शुरुआत में तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन उछाल और स्विंग मिलता है। जैसे जैसे खेल आगे बढ़ता है तो तब यहां पर स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलनी शुरू हो जाती है।

इसके अलावा अगर एक बार इस मैदान पर बल्लेबाज टिक जाता है तो तब बल्लेबाज खुलकर अपने शॉट्स खेलने लग जाता है। इसके अलावा एजबेस्टन में टी20 की पिच काफी सपाट और तेज मानी जाती है। इसके चलते हुए यहां पर छक्के-चौके आसानी से लगते हैं। इसके अलावा यहां पर वारविकशायर बेयर्स का टी20 में सर्वाधिक स्कोर 242 रन रहा है।
कैसा रहेगा आज बर्मिंघम का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज रविवार, 14 जून को बर्मिंघम में मौसम बिल्कुल साफ नहीं रहने की उम्मीद है। इसके अलावा आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि आज यहां पर न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। इसके अलावा आज मैच के दौरान यहां पर बारिश की संभावना भी बनीं हुई है। इसके चलते हुए आज यहां पर बारिश मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच यह मुकाबला आज रविवार, 14 जून को बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट मैदान पर भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज दोपहर 6:30 बजे होने वाला है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

