New Zealand central contract :- न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने साल 2025-26 सीजन के लिए अपनी केंद्रीय अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार इसमें कुल 20 खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं NZC ने पहली बार मिच हे, मुहम्मद अब्बास, जैक फाउल्केस और आदि अशोक को अपने अनुबंध में शामिल किया है। इसके अलावा उन्होंने टिम साउथी, ईश सोढ़ी और एजाज पटेल को अपने अनुबंध में शामिल नहीं किया है। वहीं इससे पहले ये तीनों खिलाड़ी पिछले सीजन में अनुबंध में शामिल थे।
NZC के मुखिया ने दिया बयान :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्कॉट वेनिंक ने इन सभी खिलाड़ियों को न्यूजीलैंड क्रिकेट का उज्ज्वल भविष्य बताया है। इसके आगे उन्होंने कहा कि, “हम इस समूह को न्यूजीलैंड की टीम को आगे बढ़ाते हुए देखकर रोमांचित हैं। यह सूची हमारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समूह को दर्शाती है। क्यूंकि अब फरवरी में टी-20 विश्व कप सहित एक व्यस्त सीजन के साथ, ये सभी खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ने और पूरे न्यूजीलैंड में प्रशंसकों को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।”
अनुबंध में शामिल नए खिलाड़ियों के आंकड़े :-

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मिचेल हे ने अभी तक खेले 7 वनडे में 166 रन और 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 85 रन बनाए हैं। इसके अलावा इस टीम के युवा ऑलराउंडर अब्बास ने भी अभी तक 3 वनडे खेले हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने 104 रन और गेंदबाजी में 2 विकेट लिए हैं। जबकि इस टीम के तेज गेंदबाज फाउल्केस ने भी 10 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 13 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टीम के युवा लेग स्पिनर अशोक ने 2 वनडे और 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है।
इन खिलाड़ियों को मिला अनुबंध में मौका :-

पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने डेवॉन कॉनवे, फिन एलन, टिम सीफर्ट और लॉकी फर्गुसन के साथ खुद को अनुबंध से अलग रखा है।
साल 2025-26 के लिए केंद्रीय अनुबंध सूची : मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, टॉम ब्लंडेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फाउलकेस, मिच हे, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, विलियम ओरुके, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रविंद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ और विल यंग।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

