IPL 2025: इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैंस का ‘ई साला कप नमदे’ का नारा आखिरकार सच हो गया है। क्यूंकि इस टीम ने साल 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीत लिया है। इसके चलते हुए अब टीम का नारा भी बदल गया है। आईपीएल के हर सीजन के शुरू होने से पहले एक नारा जरूर सुनाई देता है- ई साला कप नमदे।
इन शब्दों का इस्तेमाल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के फैन करते हैं। क्यूंकि इससे पहले आरसीबी की टीम ने अभी तक इसका एक भी आईपीएल का खिताब नहीं जीता था। तब इसके सभी फैंस यह नारा लगाते थे। वहीं कन्नड़ भाषा में ‘ई साला कप नामदे’ का मतलब होता है इस साल कप हमारा होगा। इसके अलावा बार-बार उनकी टीम को मिलने वाली हार की वजह से इसी लाइन से उन्हें ट्रोल भी किया जाता था।
साल 2025 में सच हुआ आरसीबी का सपना :-
आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के आईपीएल जीतने का सपना आखिरकार सच हो गया है। इस बार आरसीबी की टीम ने फाइनल में पंजाब किंग्स की टीम को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी की टीम ने 6 रनों से जीत दर्ज की है।

इसके अलावा पंजाब किंग्स की टीम के पास भी एक भी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं थी। वहीं इस बार इन दोनों में से किसी एक का सपना पूरा होना था। इस बार पंजाब का दिल टूटा तो दूसरी तरफ आरसीबी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
जीत के बाद बदला टीम का नारा :-
अब जैसे ही आरसीबी की टीम ने आईपीएल की ट्रॉफी जीत ली है तो टीम का नारा भी बदल गया है। क्यूंकि इस टीम के कप्तान रजत पटीदार ने पोस्ट मैच इंटरव्यू के बाद कहा- ई साला कप नमदु।

इसको टीम के धाकड़ बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने पोस्ट किया। उन्होंने एक पोस्टर डाला जिसमें ई साल कप नामदे में नामदे की जगह नामदु लिखा है। क्यूंकि कन्नड़ में ई साला कप नामदु का मतलब होता है- इस साल कप हमारा है।
18 साल में चार फाइनल हारी थी आरसीबी :-
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने केवल आईपीएल ही नहीं खेला था। इससे पहले यह टीम चैंपियंस लीग में भी उतरी थी। क्यूंकि इससे पहले यह टीम आईपीएल में तीन बार खिताबी मुकाबले में भी उतरी थी। लेकिन तब तीनों ही बार उनको हार का सामना करना पड़ा था।

इसके अलावा जब यह टीम चैंपियंस लीग में उतरी थी तो तब उनको मुंबई इंडियंस से फाइनल में हार मिली थी। लेकिन अब आईपीएल के 18वें सीजन में जाकर टीम का सपना पूरा हुआ है। इस मैच में पहले खेलते हुए आरसीबी की टीम ने 190 रन बनाए थे। लेकिन इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम 184 रन ही बना पाई है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

