Test cricket: आगामी 20 जून से भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब इस टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभालते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम ने अभी तक इंग्लैंड में कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है। वहीं इस बार गिल अपनी कप्तानी में नया इतिहास रचने की कोशिश भी करेंगे। जबकि इस बार वह अपने बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। चलिए उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने अपनी कप्तानी में डेब्यू करते हुए मैच में शतक लगाए थे।
1. विजय हजारे :-
साल 1951 में बल्लेबाज विजय हजारे ने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ दिल्ली में हुए टेस्ट में पहली बार कप्तानी की थी। तब उन्होंने अपनी कप्तानी की डेब्यू पारी में 515 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 164 रन बनाए थे।

उनकी इस बेहतरीन पारी के चलते हुए भारतीय टीम ने तब पहली पारी में 418/6 का स्कोर खड़ा किया था। इसके चलते हुए तब यह टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था। इसके अलावा तब उन्होंने अगले टेस्ट में भी शतक जड़ा था।
2. सुनील गावस्कर :-
साल 1976 में सुनील गावस्कर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहली बार कप्तानी की थी। तब यह मैच ऑकलैंड में खेला गया था। इस मैच में कप्तानी के रूप में खेलते हुए उन्होंने अपनी पारी में 116 रन बनाए थे।

उसी मैच में उनके अलावा सुरिंदर अमरनाथ ने भी शतक (124) जड़ा था। इसके चलते हुए तब भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी में 414 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने मैच की दूसरी पारी में नाबाद 35 रन बनाए थे। इस मैच को भारतीय टीम ने 8 विकेट से जीत लिया था।
3. दिलीप वेंगसरकर :-
साल 1987 में दिलीप वेंगसरकर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ कप्तानी में अपना डेब्यू किया था। तब उन्होंने अपनी कप्तानी में खेलते हुए पहली पारी में 10 रन बनाए थे। उस समय यह मैच दिल्ली में खेला गया था।

वहीं इस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में केवल 75 रन ही बना पाई थी। इसके बाद उन्होंने अपनी दूसरी पारी में 102 रन का स्कोर बनाया था। लेकिन तब वेंगसरकर का शतक भी उस मैच में भारत की हार को नहीं टाल सका था।
4. विराट कोहली :-
साल 2014 में दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में पहली बार कप्तानी की थी। तब उन्होंने उस टेस्ट मैच की पहली पारी में 115 रन बनाए थे।

वहीं इसके बाद मैच में जीत के लिए मिले 364 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भी विराट ने अपनी दूसरी पारी में 141 रन बनाए थे। इसके अलावा कोहली के दोनों पारियों में शतक लगाने के बावजूद भी भारतीय टीम को उस मैच में 48 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

