Federation Cup 2024: भारत के गोल्डन हैंड स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से भाला फेंक प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने भुवनेश्वर में चल रहे फेडरेशन कप 2024 के भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इस प्रतियोगिता के फाइनल में 82.27 मीटर दूर भाला फेंकते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।
नीरज चोपड़ा का ये तीन साल में अपने देश भारत में ये पहली प्रतियोगिता थी। इस प्रतियोगिता में नीरज चोपड़ा के अलावा कई और खिलाडी जैसे किशोर जेना और डीपी मनु भी इस इवेंट में उनके साथ खेल रहे थे। इस भाला फेंक प्रतियोगिता में डीपी मनु ने भी 82.06 मीटर दूर भाला फेंक कर यहाँ पर दूसरा स्थान हांसिल किया।
डीपी मनु ने इसी के साथ सिल्वर मेडल पदक को पक्का किया। वहीँ इस प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर उत्तम पाटिल रहे , जिन्होंने इस इवेंट में 73.39 मीटर दूर भाला फेंकर ये स्थान हांसिल किया। और इसी के साथ इस इवेंट में कांस्य पदक पर कब्ज़ा किया। 2023 में एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पदक विजेता डीपी मनु ने शुरू से ही अच्छा प्रदर्शन किया।
इस इवेंट में डीपी मनु तीसरे राउंड के अंत तक नीरज चोपड़ा से आगे चल रहे थे। क्यूंकि इस प्रतियोगिता में डीपी मनु ने तीन बार लगातार 81 मीटर से अधिक का थ्रो फेंका था। लेकिन इस इवेंट में डीपी मनु फिर भी 85.50 मीटर के ओलंपिक क्वालीफाइंग मार्क को पार ही नहीं कर पाए और इस तरह से वह ओलंपिक का कोटा हांसिल करने से चूक गए।
अगर हम भाला फेंक प्रतियोगिता में डीपी मनु के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत मार्क की बात करे तो उन्होंने अभी तक इस इवेंट में 84.35 मीटर के मार्क तक ही भाला फेंका है, जोकि उन्होंने साल 2022 की एक प्रतियोगिता में फेंका था। इस इवेंट में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता किशोर जेना ने भी 75.49 मीटर के मार्क पर भाला फेंक कर इस प्रतियोगिता को समाप्त किया।
हम आपको यहाँ पर बता देना चाहते है कि किशोर जेना ने पहले ही पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। किशोर जेना ने पिछले साल हांगझू में एशियाई खेलों में 87.54 मीटर भाला फेंक कर रजत पदक अपने नाम किया था। इस प्रतियोगिता में किशोर दूसरे स्थान पर रहे थे। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
भारत के इन दोनों ही जेवलिन थ्रोअर को सीधे फाइनल में ही जगह मिली थी। नीरज चोपड़ा ने इससे पहले हाल ही में दोहा में हुई डायमंड लीग में भाग लिया था। इस लीग में नीरज चोपड़ा ने 88.36 मीटर दूर भाला फेंक कर दूसरा स्थान प्राप्त किया था। और इस लीग में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक प्राप्त किया। इस लीग में चेक रिपब्लिक के जैकब वाडलेच ने 88.38 मीटर भाला फेंका और पहला स्थान प्राप्त किया था। इस लीग में एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे थे।
भारत में हुए इस फेडरेशन कप जेवलिन थ्रो के फाइनल में काफी जेवलिन थ्रोअर ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता के फाइनल में नीरज चोपड़ा, किशोर जेना, डीपी मनु, रोहित कुमार, शिवपाल सिंह, प्रमोद, उत्तम बालासाहेब पाटिल, कुंवर अजयराज, मनजिंदर सिंह, बिबिन एंटोनी, विकास यादव और विवेक कुमार ने भाग लिया। क्यूंकि नीरज चोपड़ा और किशोर जेना के अलावा बाकि के भाला फेंक खिलाडियों के पास ओलंपिक कोटा हांसिल करने का अच्छा मौका था।
इन खिलाडियों को केवल इतना करना है कि उनको केवल 85.50 मीटर का दायरा पार करना था। और जैसे ही कोई भी खिलाडी इस दायरे को पार कर देता तो उसको ओलंपिक में कोटा हांसिल हो जाता। पर इस इवेंट में कोई भी खिलाडी इस दायरे को पार नहीं कर पाया और ओलंपिक का कोटा हांसिल करने से चूक गए।
ये भी पढ़ें: हार्दिक के सपोर्ट में उतरे गंभीर, पीटरसन और डिविलियर्स को दिया करारा जवाब

