Indian men’s hockey junior team : भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने बेल्जियम को पेनल्टी शूट आउट के जरिये हराकर यूरोप दौरे का शानदार विजयी आगाज किया | भारतीय उप – कप्तान शारदानंद तिवारी के दो गोल की मदद से भारतीय टीम जीतने में कामयाब रही | इस रोमांचक मुकाबले में तिवारी ने तीसरे और 27वें मिनट में गोल किया |
निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर 2-2 था लेकिन भारतीय टीम ने पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से शानदार जीत दर्ज की | तिवारी ने पेनल्टी स्ट्रोक में गोल करके भारत को बढ़त दिलाई और क्वार्टर तक यह बढ़त कायम रखी | दूसरे क्वार्टर में तिवारी ने 27वें मिनट में एक और पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदला | हाफ टाइम तक भारत ने मैच में 2-0 की बढ़त के साथ अपनी पकड़ मजबूत कर ली थी |
लेकिन जैसे ही तीसरा कवार्टर शुरू हुआ बेल्जियम ने भारत के खिलाफ पेनल्टी कार्नर पर गोल कर दिया और मैच के चौथे क्वार्टर में एक बार फिर से बेल्जियम ने पेनल्टी कार्नर पर गोल दाग दिया और अपना दबदबा बनाए रखा और बेल्जियम की टीम मैच में बराबरी पर आ गई थी |
कुछ यूँ दिया जीत को अंजाम :- भारत की तरफ से गुरजोत सिंह, सौरभ, आनंद कुशवाहा, दिलराज सिंह और मनमीत सिंह ने एक-एक गोल करके भारत की जीत में अहम् भूमिका निभाई | भारतीय गोलकीपर प्रिंसदीप सिंह ने दो शानदार गोल बचाकर भारत की जीत में सूत्रधार की भूमिका निभाई |
भारतीय उपकप्तान शारदानंद तिवारी ने दो गोल करके टीम के जीत में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाई ही थी। और इस दौरान उन्होंने मैच में सभी साथी खिलाड़ियों के मनोबल को निरंतर बढ़ाया |
जिसकी वजह से भारतीय हॉकी टीम के सभी खिलाड़ियों ने टीम को अपना अपना योगदान दिया और भारत को यूरोप दौरे की पहली जीत के साथ जीत का शानदार विजयी आगाज करके दुनिया भर के फैंस को जीत का तोहफा दिया |
भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम अब अपना अगला मुकाबला नीदरलैंड के ब्रेडा में बेल्जियम के साथ खेलेगा | यह मुकाबला 22 मई 2024 को बेल्जियम के साथ खेलेगी और अपना विजयी रथ जारी रखने की कोशिश करेगी |
ये भी पढ़ें: टेनिस के इस खिलाड़ी ने डेब्यू मैच में बिखेरा जलवा, कनाडा को हरा रचा इतिहास

