Most Player of The Series Awards: क्रिकेट के खेल में जब कोई भी खिलाड़ी एक मैच में अच्छा प्रदर्शन करता है तो उसे प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाता है। इसके अलावा पूरी सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर को प्लेयर ऑफ द सीरीज के रूप में चुना जाता है। वहीं अभी हाल ही में समाप्त हुई भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुभमन गिल और हैरी ब्रूक को यह अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा क्या आपको मालूम है कि क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम पर दर्ज है। आइए उन खिलाड़ियों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. विराट कोहली :-

अभी तक वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम पर दर्ज है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 166 सीरीज खेलीं हैं। इनमें खेलते हुए उन्होंने कुल 550 मैच खेले हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने कुल 21 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है। इसके अलावा इनमें उन्होंने 11 बार वनडे, 7 बार टी-20 आई और 3 बार टेस्ट क्रिकेट में यह रिकॉर्ड जीता है।
2. सचिन तेंदुलकर :-

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। क्यूंकि मास्टर-ब्लास्टर सचिन ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 183 सीरीज में हिस्सा लिया था। तब इस बीच उन्होंने 664 मुकाबले खेले थे। वहीं इस दौरान खेलते हुए उन्होंने कुल 20 बार यह अवार्ड जीता था। इसमें उन्होंने 15 वनडे, 5 बार टेस्ट में यह अवार्ड जीता था।
3. शाकिब अल हसन :-

इस लिस्ट में तीसरा नाम बांग्लादेश के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी शाकिब अल हसन का आता है। उन्होंने भी अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल 162 सीरीज में हिस्सा लिया था। तब इनमें खेलते हुए उन्होंने 447 मैच खेले थे। इस बीच उन्होंने भी 17 बार प्लेयर ऑफ द मैच सीरीज अवार्ड जीता था। तब उन्होंने 7 बार वनडे और 5 बार टेस्ट में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था।
4. जैक कैलिस :-

इस लिस्ट में चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक कैलिस का नाम आता है। उन्होंने भी अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल 148 सीरीज में हिस्सा लिया था। इनमें खेलते हुए उन्होंने तब 519 मुकाबले खेले थे। वहीं इस दौरान उन्होंने 15 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था। इसमें उन्होंने 9 बार टेस्ट में और 6 बार वनडे में यह अवार्ड जीता था।
5. डेविड वॉर्नर :-

इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल 126 सीरीज खेलीं थी। इनमें खेलते हुए उन्होंने तब 383 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने भी 13 बार यह अवार्ड जीता था। इनमें से उन्होंने 5 बार टेस्ट, 3 बार वनडे और 5 बार टी-20 आई में प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

