Tennis Hall of Fame: अपने समय की रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा तथा युगल स्पर्धा में अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले ब्रायन बंधु माइक और बॉब को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है। इसके बाद शारापोवा ने कहा कि, “आपके आसपास किसी ऐसे खिलाड़ी का होना वरदान से कम नहीं है जो आपको शीर्ष पर पहुंचने के लिए प्रेरित करे।”
टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हुईं शारापोवा :-
रूस की दिग्गज और अपने जमाने की मशहूर टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा को अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल कर लिया गया है। उनके अलावा युगल स्पर्धा में अपनी विशेष छाप छोड़ने वाले ब्रायन बंधु माइक और बॉब को भी अंतरराष्ट्रीय टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वहीं इस खास मौके पर 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स भी उपस्थित रहीं थी। इस बीच उन्होंने अपनी पूर्व प्रतिद्वंद्वी, पूर्व प्रशंसक और सहेली शारापोवा का परिचय कराया। इसके अलावा अब साल 2027 में सेरेना भी टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल हो सकती हैं।

इस खास मौके पर सेरेना ने कहा कि, “मेरे करियर में कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने मुझे हर बार कोर्ट पर उतरते ही सर्वश्रेष्ठ बनने की चुनौती दी थी। रुसी खिलाड़ी मारिया शारापोवा उनमें से एक थीं। क्यूंकि जब भी मैंने ड्रॉ में अपने नाम के साथ में उनका नाम देखा, तो तब मैंने और कड़ा अभ्यास किया।” वहीं इस अवर पर मौजूद शारापोवा ने भी कहा कि. “आपके आसपास किसी ऐसे खिलाड़ी का होना वरदान से कम नहीं है जो आपको चरम पर पहुंचने के लिए प्रेरित करे। क्यूंकि सेरेना ने मुझे हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया और इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करती हूं।”

इसके अलावा इस बार विश्व रैंकिंग में नंबर एक पर पहुंचने वाली रूस की पहली महिला खिलाड़ी और करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाली दस महिला खिलाड़ियों में से एक शारापोवा को अमेरिका के जुड़वा भाईयों माइक और बॉब ब्रायन के साथ टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। वहीं इस खास मौके पर वहां पर हॉल ऑफ फेमर्स मार्टिना नवरातिलोवा, जिम कूरियर, स्टेन स्मिथ और एंडी रॉडिक भी अपने नीले हॉल ऑफ फेम ब्लेजर पहने हुए दर्शकों में शामिल थे। इस दौरान शारापोवा और ब्रायन बंधुओं को एक कास्ट टेनिस रैकेट भी दिया गया, जो इस बार हॉल ऑफ़ फ़ेम की ओर से शामिल होने वालों के लिए नया उपहार है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

