Wrestling Legends Kids Who Failed in the Ring: रेसलिंग की दुनिया में अक्सर दूसरी और तीसरी पीढ़ी के स्टार्स नजर आते हैं। कई बार यह सितारे अपने पेरेंट्स की तरह बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं, जैसे रैंडी ऑर्टन, कोडी रोड्स, शार्लेट फ्लेयर या फिर ब्रे वायट। वहीं कुछ नाम ऐसे भी रहे जो मशहूर रेसलर्स के बेटे या बेटी होने के बावजूद रिंग में बिल्कुल सफल नहीं हो पाए।
हालांकि, उनमें से कई ने ट्राई किया, लेकिन या तो टैलेंट की कमी दिखी या फिर उनके करियर को सही दिशा नहीं मिली। आइए जानते हैं उन रेसलिंग लीजेंड्स के बच्चों के बारे में, जिनका करियर रिंग में कभी ऊंचाई पर नहीं पहुंच सका।
इन रेसलिंग लीजेंड्स के बच्चे रिंग में फ्लॉप साबित हुए हैं
1. डेविड फ्लेयर (David Flair)
रिक फ्लेयर की बेटी शार्लेट फ्लेयर आज WWE की सबसे बड़ी महिला सुपरस्टार्स में से एक हैं, लेकिन उनका बेटा डेविड फ्लेयर इस लेवल तक नहीं पहुंच पाया। उन्होंने 1999 में WCW से शुरुआत की, लेकिन उन्हें रिंग में ज्यादा ट्रेनिंग नहीं मिली थी। ज्यादातर मूव्स उन्होंने लाइव शो में ही सीखने की कोशिश की। खुद रिक फ्लेयर ने अपनी किताब में लिखा है कि डेविड असल में पुलिस अधिकारी बनना चाहते थे, रेसलर नहीं।
उनका करियर कुछ सालों में ही खत्म हो गया और WCW बंद होने के बाद WWE में भी उन्हें मौका नहीं मिला। इसके बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गए और उनकी पहचान कभी शार्लेट की तरह बड़ी नहीं बन सकी।
2. मनु (Afa Anoa’i Jr.)
अनाओआई फैमिली ने WWE और दुनिया भर में रेसलिंग पर राज किया है। द रॉक, रोमन रेंस, उसोज़, उमागा और कई अन्य सुपरस्टार्स इसी परिवार से आते हैं। लेकिन इसी परिवार का हिस्सा मनु (Afa Anoa’i Jr.) रेसलिंग में फ्लॉप साबित हुए।
मनु ने 2008 में WWE मेन रोस्टर पर डेब्यू किया और रैंडी ऑर्टन के ग्रुप ‘लेजसी’ का हिस्सा बने। लेकिन ऑर्टन के साथ बैकस्टेज मतभेद और फैंस से कनेक्ट न कर पाने की वजह से उन्हें जल्द ही बाहर कर दिया गया। 2009 में WWE ने उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया और बाद में उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम किया।
3. ब्रुक होगन (Brooke Hogan)
हल्क होगन का नाम WWE इतिहास के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में लिया जाता है, लेकिन उनकी बेटी ब्रुक होगन कभी सफल रेसलर नहीं बन सकीं। उन्होंने 2012 में TNA में एंट्री ली, लेकिन उन्हें रेसलिंग नहीं बल्कि ऑन-स्क्रीन रोल दिया गया।
वह नॉकआउट्स डिवीजन की कंसल्टेंट बनीं और बाद में स्टोरीलाइन में बुली रे की ऑन-स्क्रीन पत्नी तक बनीं। लेकिन यह एंगल ज्यादा समय तक नहीं चला और 2013 में उन्होंने TNA छोड़ दिया। इसके बाद वह म्यूजिक और फिर इंटीरियर डिजाइनिंग में करियर बनाने लगीं।
4. ब्रॉक एंडरसन (Brock Anderson)
WWE हॉल ऑफ फेमर आर्न एंडरसन के बेटे ब्रॉक एंडरसन ने AEW से डेब्यू किया। उन्हें कोडी रोड्स की नाइटमेयर फैमिली का हिस्सा बनाया गया, लेकिन वह फैंस को प्रभावित नहीं कर पाए।
2021 में AEW में उतरने के बाद उनकी इन-रिंग स्किल्स और फिटनेस पर काफी सवाल उठे। आखिरकार 2023 में उनका AEW से कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया। अब वह MLW में परफॉर्म कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनका करियर उतना बड़ा नहीं बन पाया जितना उनके पिता का था।
5. टेड डिबियासी जूनियर (Ted DiBiase Jr.)
“The Million Dollar Man” टेड डिबियासी के बेटे टेड डिबियासी जूनियर ने WWE में शुरुआत तो शानदार की थी। वह कोडी रोड्स के साथ टैग टीम चैंपियन भी बने और ‘लेजसी’ ग्रुप का हिस्सा रहे। लेकिन जैसे ही यह ग्रुप टूटा, उनका करियर डूबने लगा।
हालाँकि, WWE ने उन्हें पुश करने की कोशिश की, यहां तक कि उन्हें अपने पिता की मिलियन डॉलर चैंपियनशिप भी दी, लेकिन सब बेअसर रहा। 2013 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी। बाद में उनके खिलाफ आर्थिक घोटाले का केस भी दर्ज हुआ, जिससे उनका नाम और करियर दोनों ही खराब हो गए।
6. डेविड सम्मार्टिनो (David Sammartino)
WWE लीजेंड ब्रूनो सम्मार्टिनो के बेटे डेविड सम्मार्टिनो को 1984 में WWF (अब WWE) में मौका मिला। शुरुआत में उन्हें बड़े मैच भी मिले और उन्होंने अपने पिता के साथ टैग टीम बनाई।
लेकिन धीरे-धीरे जब वह अकेले परफॉर्म करने लगे तो उनकी कमजोर रेसलिंग स्किल्स और करिश्मे की कमी साफ नजर आई। 1985 तक उनकी अहमियत काफी कम हो गई। बाद में उन्होंने इंडिपेंडेंट सर्किट और WCW में हाथ आजमाया, लेकिन कभी सफलता हासिल नहीं कर पाए।
7. लेसी वॉन एरिक (Lacey Von Erich)
रेसलिंग के सबसे पुराने और मशहूर परिवारों में से एक वॉन एरिक फैमिली है। लेकिन लेसी वॉन एरिक, जो कैरी वॉन एरिक की बेटी हैं, इस विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकीं।
उन्होंने पहले WWE के डेवलपमेंट सिस्टम में ट्रेनिंग की, लेकिन ज्यादा दिन टिक नहीं पाईं। इसके बाद TNA में उन्हें “द ब्यूटीफुल पीपल” ग्रुप में शामिल किया गया। हालांकि वह नॉकआउट्स टैग चैंपियन बनीं, लेकिन ज्यादातर उनकी कमजोर स्किल्स को टीम मैचों में छिपाया गया। 2010 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी।
8. सिम स्नूका (Sim Snuka / Deuce)
जिम्मी “सुपरफ्लाई” स्नूका के बेटे सिम स्नूका, जिन्हें Deuce के नाम से भी जाना जाता है, ने WWE में टैग टीम “Deuce ’n Domino” के साथ शुरुआत की। टीम ने टैग टाइटल भी जीते, लेकिन उनकी लोकप्रियता ज्यादा नहीं बढ़ी।
उनके करियर को सबसे बड़ा झटका WrestleMania 25 पर लगा, जब वह अंडरटेकर की फेमस डाइव पकड़ने में नाकाम रहे और Taker सिर के बल गिर गए। इस गलती के बाद बैकस्टेज उन पर गुस्सा भड़का और कुछ महीनों बाद WWE ने उन्हें रिलीज कर दिया।
9. रिची स्टीमबोट (Richie Steamboat)
रिकी “द ड्रैगन” स्टीमबोट के बेटे रिची स्टीमबोट ने करियर की शुरुआत शानदार तरीके से की थी। उन्होंने FCW में सैथ रॉलिंस के साथ टैग टीम टाइटल जीते और फ्लोरिडा हेवीवेट चैंपियन भी बने।
लेकिन 2012 में उन्हें गंभीर बैक इंजरी हो गई और इसके बाद उनका करियर रुक गया। डॉक्टरों ने उन्हें रेसलिंग से दूर रहने की सलाह दी और आखिरकार उन्हें संन्यास लेना पड़ा। यह एक ऐसा मामला था, जहां टैलेंट तो था लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया।
10. कोडी हॉल (Cody Hall)
nWo के फाउंडर और WWE हॉल ऑफ फेमर स्कॉट हॉल के बेटे कोडी हॉल ने 2015 में NJPW से करियर शुरू किया। वह बुलेट क्लब का हिस्सा भी बने।
लेकिन 2016 में एक खतरनाक स्पाइनल इंजरी के बाद उनका करियर लगभग खत्म हो गया। उन्होंने जापान और कुछ इंडिपेंडेंट प्रमोशन्स में वापसी की कोशिश की, लेकिन बड़ी सफलता नहीं मिली। 2022 में पिता की मौत के बाद उनका जीवन और मुश्किल हो गया। अब वह रेसलिंग से दूर अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. डेविड फ्लेयर किसके बेटे हैं?
उत्तर: डेविड फ्लेयर, रेसलिंग लीजेंड रिक फ्लेयर के बेटे हैं।
प्रश्न 2: मनु का असली नाम क्या है?
उत्तर: मनु का असली नाम आफा अनाओआई जूनियर (Afa Anoa’i Jr.) है।
प्रश्न3. ब्रुक होगन ने WWE में क्यों रेसलिंग नहीं की?
उत्तर: ब्रुक होगन ने रेसलिंग की बजाय म्यूजिक और TNA में ऑन-स्क्रीन रोल चुना।
प्रश्न4. टेड डिबियासी जूनियर का करियर क्यों फ्लॉप हुआ?
उत्तर: लेजसी के बाद उन्हें सिंगल्स करियर में सफलता नहीं मिली और बाद में लीगल केस में फंस गए।
प्रश्न5. रिची स्टीमबोट का करियर क्यों खत्म हुआ?
उत्तर: एक गंभीर बैक इंजरी की वजह से उन्हें रेसलिंग से रिटायर होना पड़ा।
WWE से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

