Most Ducks in Asia Cup T20: एशिया कप का टी20 फॉर्मेट अब तक सिर्फ़ दो बार (2016 में और 2022 में) खेला गया है। 2016 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया था, लेकिन 2022 का सफ़र टीम इंडिया के लिए कुछ ख़ास नहीं रहा।
इस बार टूर्नामेंट का आग़ाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है और फाइनल मुकाबला 29 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2025 भी टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। वहीं, पिछली बार 2023 में यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में हुआ था, जिसमें भारत ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए खिताब जीता था।
एशिया कप के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। आज हम बात करेंगे उन खिलाड़ियों की, जो इस टूर्नामेंट के टी20 फॉर्मेट में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं।
एशिया कप टी20 में सबसे ज़्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी
1. मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) – 3 बार

बांग्लादेश टीम के दिग्गज खिलाड़ी मशरफ़े मुर्तज़ा का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने एशिया कप टी20 2016 में 5 मुकाबले खेले और सिर्फ़ 14 रन बना पाए। इस दौरान वह 3 बार शून्य के स्कोर पर आउट हो गए थे।
2. चरिथ असलंका (श्रीलंका) – 2 बार

श्रीलंकाई बल्लेबाज़ चरित असलंका ने अब तक एशिया कप टी20 में कुल 4 मैच खेले हैं। इस दौरान वह 2 बार बिना खाता खोले (0 रन पर) ही पवेलियन लौट गए।
2. आसिफ अली (पाकिस्तान) – 2 बार

पाकिस्तान के खिलाड़ी आसिफ अली का भी नाम एशिया कप में सबसे अधिक शून्य बनाने वालों की सूची में शामिल है। उन्होंने 2022 में कुल 6 मैच खेले और 2 बार शून्य के स्कोर पर आउट हुए।
3. किंचित शाह (हांगकांग) – 2 बार

हांगकांग टीम की ओर से खेलते हुए किंचित शाह ने एशिया कप टी20 के दो संस्करणों में कुल 5 मैच खेले और 2 बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए।
4. कुसल मेंडिस – 2 बार

इस लिस्ट में श्रीलंका टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज़ कुसल मेंडिस का नाम भी शामिल है। एशिया कप टी20 में मेंडिस ने 6 मैच खेले हैं और 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
5. हार्दिक पांड्या – 2 बार

इस लिस्ट में शामिल भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप टी20 में 8 मुकाबले खेले हैं और 2 बार शून्य पर आउट हुए हैं।
6. दसुन शनाका – 2 बार

श्रीलंका टीम की ओर से एशिया कप टी20 में दसुन शनाका ने 10 मैच खेले हैं और 2 बार बिना खाता खोले शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे हैं।
6. मोहम्मद नबी – 1 बार

अफगानिस्तान टीम के जाने-माने ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने एशिया कप टी20 में 8 मैचों में 1 बार शून्य रन पर आउट हुए हैं।
8. विराट कोहली – 1 बार

इस लिस्ट में टीम इंडिया के जाने-माने बल्लेबाज़ विराट कोहली का भी नाम शामिल है। एशिया कप टी20 के दो संस्करणों में विराट ने कुल 10 मैच खेले और 1 बार शून्य पर आउट हुए। इसके साथ ही, कोहली के नाम एशिया कप टी20 में सबसे अधिक 429 रन बनाने का रिकॉर्ड और इस टूर्नामेंट में नाबाद 122 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

