जुलाई 2025 में पाकिस्तान के खिलाड़ी हैदर अली के ऊपर एक महिला के साथ रेप करने का मामला सामने आया, जिसमें इंग्लैंड की एक युवती ने इन पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ी को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ़ उत्पीडन का मामला भी दर्ज किया है। पीसीबी ने भी इस मामले को संज्ञान में लेते हुए हैदर को क्लीन चिट मिलने तक सस्पेंड कर दिया है।
दरअसल, पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हैदर अली के ऊपर लंदन की एक महिला ने बलात्कार करने का आरोप लगाया था और ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई थी। उनके खिलाफ़ इंग्लैंड में अभी भी जाँच चल रहा है।
कौन है हैदर अली?
24 वर्षीय खिलाड़ी हैदर अली ने पाकिस्तान टीम की तरफ जिम्बाबे के खिलाफ़ 2020 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अब तक अली ने 2 वनडे में 42 रन बनाए हैं और 35 टी20 मैचों को खेलते हुए 505 रन बनाए है।
कब हुई थी यह घटना?
हाल ही में पाकिस्तान शाहींस की टीम जब इंग्लैंड के दौरे पर गयी थी। इस दौरान ही यह मामला जुलाई 2025 को मैनचेस्टर में शुरू हुआ था। इस दौरान ही हैदर अली के ऊपर लंदन की एक महिला के साथ बलात्कार का आरोप लगा था, जिसके बाद उन पर यौन उत्पीड़न का रिपोर्ट दर्ज कराया गया था।
क्या था पूरा मामला?

पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हैदर अली के ऊपर इंग्लैंड की एक महिला की तरफ से ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस थाने में एक केस दर्ज करवाया गया था। इस मामले की खबर देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने 24 वर्षीय खिलाड़ी को गिरफ्तार किया था। फिर तीन दिन के बाद उन्हें पुलिस ने रिहा कर दिया। उन्हें इंग्लैंड से फ़िलहाल बाहर जाने से मना किया गया है, जब तक कि कोर्ट से राहत नहीं मिल जाती है। इस दौरान उन्हें पूछताछ के बुलाया जा सकता है।
हैदर अली के ऊपर इंग्लैंड की महिला ने क्यों करवाई थी रिपोर्ट दर्ज?
जब पाकिस्तान शाहींस की टीम इंग्लैंड के दौरे पर गयी थी। महिला ने युवा खिलाड़ी के ऊपर जबरदस्ती छेड़छाड़ और सेक्स के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया था। इस मामले में पुलिस ने उनके ऊपर यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया था। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों के ऊपर छेड़छाड़ का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी इस टीम के बहुत से खिलाड़ी के ऊपर इस तरह के आरोप लग चुके हैं, जिसमें सबसे चर्चित नाम सरफराज नवाज और मलंग अली का है।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हैदर अली को क्लीन चिट मिलने तक टीम से किया सस्पेंड
इस मामले की खबर मिलते ही पीसीबी ने पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी हैदर अली के ऊपर अस्थायी रूप से बैन लगा दिया है। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह के मुकाबले खेलने की अनुमति नहीं दी गयी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कहा गया हैं कि हैदर इंग्लैंड कोर्ट की क़ानूनी प्रक्रिया में पूरी तरह से साथ देंगे और उन्होंने उनसे जाँच में पूरी तरह से मदद करने की अपील भी की है। इसके अलावा, यह भी कहा गया है अगर वो इस केस में दोषी नहीं पाए जाते है, तो उनके ऊपर से बोर्ड की तरफ से लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया जाएगा।

