French Open 2024: मौजूदा समय में नोवाक जोकोविच दुनिया में एकल में पहली रेंक वाले खिलाड़ी है। इस मैच में भी उन्होंने अपनी रेंक के हिसाब से खेल दिखाया और जीत दर्ज करते हुए अब इस टूर्नांमेंट के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। इस मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने स्पेन के खिलाड़ी राबर्टो कार्बालेस बेयना को बड़ी ही आसानी के साथ हरा दिया।
उनको कार्बालेस बेयना के खिलाफ खेलते हुए इस मैच में कोई भी परेशानी नहीं हुई। जोकोविच का यह मुकाबला स्पेन के खिलाड़ी कार्बालेस बेयना के साथ लगभग 2 घंटे 4 मिनट तक चला। और इस मुकाबले को जोकोविच ने सीधे सेटों में 6-4, 6-1, 6-2 से जीत लिया। इस समय फ्रेंच ओपन में बारिश का दौर जारी है। यहां पर कई मैच बारिश की वजह से रद्द भी हुए है।
वहीं ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन आर्यना सबालेंका ने भी जापान की खिलाड़ी मोयुका उचिजिमा को बड़ी ही आसानी के साथ हरा दिया। इस मुकाबले को सबालेंका ने मोयुका उचिजिमा से सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से जीत लिया और अपने अभियान को आगे बढ़ाया। अब इस फ्रेंच ओपन में सबालेंका का अगला मुकाबला पाउला बैडोसा के साथ होना है।
पाउला बैडोसा इस साल उनकी महिला युगल मुकाबलों में जोड़ीदार भी है। इस टूर्नामेंट के महिला वर्ग में एलेना रयबाकिना ने अरांटेक्सा रुस को 6-3, 6-4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं फ्रेंच ओपन के एक मुकाबले में दानिल मेदवेदेव ने भी अपना मैच जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने भी जीता अपना मुकाबला :- फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के पहले मैच में ज्वेरेव ने नडाल को हराया था। अब इसके बाद अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने डेविड गोफिन को हराकर अपने विजय अभियान को इस टूर्नामेंट में जारी रखा है। इस मुकाबले में अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने सीधे डेविड गोफिन को 7-6 (4), 6-2, 6-2 से हराया।
वहीं इस टूर्नामेंट के एक अन्य मुकाबले में ईगा स्वियातेक ने काफी कड़े मुकाबले में नाओमी ओसाका को हराकर अगले दौर में जगह बना ली है। इस मैच में स्वियातेक ने ओसाका को 7-6, 1-6, 7-5 से हराया। वहीं अब इस जीत के साथ ही इस टूर्नामेंट में स्वियातेक की यह 16 मैच में लगातार जीत है। अब स्वियातेक की नजरें केवल इस टूर्नामेंट को जीतकर लगातार तीसरे खिताब पर टिकी है।
खराब मौसम के चलते हुए सिर्फ 9 मैच हुए पूरे :- बुधवार को भी फ्रेंच ओपन में बारिश का साया बना रहा। तभी तो ख़राब मौसम के चलते हुए इस दिन केवल 9 मुकाबले ही पूरे हो पाए। इन मैच जीतने वाले खिलाड़ियों में कोको गॉफ, ओन्स जेब्युर, सोफिया केनिन, कार्लोस अल्कारेज, स्टेफानोस सितसिपास और आंद्रे रूबलेव शामिल थे।
ये भी पढ़ें: क्लासिकल चेस में मैग्नस कार्लसन को हराकर भारत के आर. प्रज्ञाननंदा ने रचा इतिहास

