US Open 2025 Winner Carlos Alcaraz Prize Money and Ranking Points: यूएस ओपन 2025 का पुरुष सिंगल्स फाइनल टेनिस इतिहास का सबसे यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया है। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इटली के यानिक सिनर को चार सेटों में हराकर न सिर्फ अपना दूसरा यूएस ओपन खिताब जीता बल्कि वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग भी दोबारा हासिल कर ली। 22 साल के इस युवा खिलाड़ी ने 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से मुकाबला जीतकर यह दिखा दिया कि वह अभी भी पुरुष टेनिस के सबसे बड़े सितारे हैं।
अल्काराज का प्रदर्शन बेहद आक्रामक और आत्मविश्वासी रहा। उनकी सर्विस और फोरहैंड शॉट्स ने सिनर को लगातार दबाव में रखा। यही वजह रही कि पिछले साल से हार्ड कोर्ट पर अजेय रहे और डिफेंडिंग चैंपियन सिनर को अपनी लय नहीं मिल सकी और उन्हें अल्काराज के सामने हार झेलनी पड़ी।
कार्लोस अल्काराज को यूएस ओपन 2025 जीतने पर इतनी मिली प्राइज मनी
इस साल यूएस ओपन ने पुरुष टेनिस के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी तय की थी। खिताब जीतने वाले कार्लोस अल्काराज को पूरे 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 42 करोड़ रुपये) मिले। यह रकम किसी भी नॉन-एग्जीबिशन मैच में अब तक की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।
दूसरी ओर फाइनल तक पहुंचने वाले यानिक सिनर को भी 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) मिले। चार साल पहले दानिल मेदवेदेव और एम्मा राडुकानू को जहां चैंपियन बनने पर सिर्फ 2.5 मिलियन डॉलर मिले थे, वहीं इस बार रकम दोगुनी हो गई है। इससे साफ है कि टेनिस में प्राइज मनी कितनी तेजी से बढ़ रही है।
सिनर की हार और दबाव का असर
यानिक सिनर का हार्ड कोर्ट पर प्रदर्शन पिछले एक साल से शानदार रहा था। उन्होंने लगातार कई टूर्नामेंट जीते और वर्ल्ड नंबर 1 भी बने। लेकिन अल्काराज के खिलाफ यूएस ओपन फाइनल में वह दबाव झेल नहीं पाए। उनकी लय टूट गई और वह अल्काराज की पॉवरफुल हिट्स के सामने असहाय नजर आए।
बीबीसी पर पूर्व विंबलडन चैंपियन मेरियन बार्तोली ने कहा कि अल्काराज की गेंदों को रिटर्न करना आसान नहीं है। उनका खेल इतना तेज और सटीक है कि सामने वाला खिलाड़ी लगातार दबाव में रहता है। यही बात इस फाइनल में भी देखने को मिली।
वर्ल्ड नंबर 1 के रूप में हुई अल्काराज की वापसी
यह फाइनल सिर्फ यूएस ओपन खिताब के लिए नहीं बल्कि वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग के लिए भी बेहद अहम था। अल्काराज ने इस जीत के साथ फिर से टेनिस की चोटी पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने वर्ल्ड नंबर 1 की कुर्सी सिनर से छीन ली और आने वाले समय के लिए एक बार फिर खुद को सबसे बड़ा दावेदार साबित किया।
पिछले एक साल से अल्काराज और सिनर की प्रतिद्वंद्विता पुरुष टेनिस का सबसे बड़ा आकर्षण रही है। विंबलडन फाइनल में जहां सिनर ने अल्काराज को हराया था, वहीं इस बार यूएस ओपन में अल्काराज ने जोरदार वापसी की। यह टक्कर आने वाले सालों में और भी रोमांचक होने वाली है।
विजेता और उपविजेता को मिले इतने ATP रैंकिंग पॉइंट्स
यूएस ओपन 2025 के फाइनल में खिताब जीतने वाले कार्लोस अल्काराज को 2000 ATP रैंकिंग पॉइंट्स मिले। ये अंक उन्हें वर्ल्ड नंबर 1 की कुर्सी वापस दिलाने में निर्णायक साबित हुए।
वहीं, उपविजेता यानिक सिनर को भी 1200 ATP रैंकिंग पॉइंट्स मिले। हालांकि, भले ही खिताब उनके हाथ से चला गया, लेकिन इन अंकों से वे रैंकिंग में मजबूती से टिके रहेंगे और आने वाले टूर्नामेंट्स में अल्काराज के लिए सबसे बड़े चुनौती बने रहेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1. कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन 2025 जीतकर कितनी प्राइज मनी हासिल की?
उत्तर: यूएस ओपन 2025 जीतने पर अल्काराज को 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 42 करोड़ रूपये) की प्राइज मनी मिली, जो टेनिस इतिहास की सबसे बड़ी प्राइज मनी है।
प्रश्न 2. यानिक सिनर को यूएस ओपन फाइनल हारने पर कितनी रकम मिली?
उत्तर: सिनर को उपविजेता बनने पर 2.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 करोड़ रुपये) मिले।
प्रश्न 3. अल्काराज ने यूएस ओपन फाइनल में सिनर को किस स्कोर से हराया?
उत्तर: अल्काराज ने 6-2, 3-6, 6-1, 6-4 से जीत दर्ज की।
प्रश्न 4. यूएस ओपन 2025 जीतने के बाद वर्ल्ड नंबर 1 कौन बना?
उत्तर: कार्लोस अल्काराज ने यूएस ओपन का खिताबी जीतकर फिर से वर्ल्ड नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली।
प्रश्न 5. अल्काराज और सिनर की प्रतिद्वंद्विता क्यों खास मानी जा रही है?
उत्तर: दोनों युवा खिलाड़ी लगातार ग्रैंड स्लैम फाइनल्स में आमने-सामने आ रहे हैं और भविष्य के टेनिस को नया रूप दे रहे हैं।
टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

