Bengaluru Bulls vs Haryana Steelers PKL 2025 Match 21 Report: विशाखापट्टनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए प्रो कबड्डी लीग 2025 के 21वें मैच में बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 40-33 से मात दी। इस जीत के साथ बुल्स ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज करके अंक तालिका में अपनी स्थिति और भी मजबूत कर ली।
इस मुकाबले में पहले हाफ से ही दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। हरियाणा स्टीलर्स के रेडर्स ने शुरुआत में आक्रामक खेल दिखाया, लेकिन बुल्स की डिफेंसिव यूनिट ने लगातार वापसी करते हुए मैच का रुख बदल दिया।
पहले हाफ की शुरुआत में हरियाणा रही आगे, लेकिन अंत तक बेंगलुरु ने बना ली बढ़त
मैच की शुरुआत हरियाणा स्टीलर्स के रेडर्स ने जोश के साथ की। शिवम पाटरे और मयंक सैनी ने शुरुआती रेड्स में अंक जुटाए। मयंक ने 13वें मिनट में सुपर रेड किया, जिससे हरियाणा की बढ़त मजबूत दिखी। वहीं, नवीन कुमार और जायदीप भी टीम के लिए अंक लाते रहे।
लेकिन बेंगलुरु बुल्स ने 16वें मिनट में ऑल आउट करते हुए मैच में वापसी की। अलीरेजा मिर्जाईन ने शानदार रेडिंग की और लगातार अंक जुटाए। पहले हाफ के अंत तक बुल्स ने बढ़त बना ली।
दूसरे हाफ का खेल
दूसरे हाफ में बेंगलुरु बुल्स का आत्मविश्वास और बढ़ गया। गणेशा हनमंटागोल ने डू-ऑर-डाई रेड्स में अंक जुटाए। वहीं, अलीरेजा मिर्जाईन ने एक और ऑल आउट कराकर हरियाणा की मुश्किलें बढ़ा दीं।
हरियाणा की ओर से शिवम पाटरे ने संघर्ष जारी रखा और महत्वपूर्ण अंक बटोरे, लेकिन बुल्स की मजबूत डिफेंस ने उन्हें ज्यादा मौका नहीं दिया। अंत में बेंगलुरु बुल्स ने यह मुकाबला 40-33 से जीत लिया।
स्टार परफॉर्मर
हरियाणा स्टीलर्स: शिवम पाटरे (महत्वपूर्ण रेड्स के साथ टीम को बनाए रखा)
बेंगलुरु बुल्स: अलीरेजा मिर्जाईन (दो ऑल आउट और कई सफल रेड्स)
मैच से जुड़े अहम मोमेंट्स
- मयंक सैनी का सुपर रेड (पहला हाफ, 13वां मिनट)
- बुल्स की ओर से अलीरेजा मिर्जाईन का ऑल आउट (पहला हाफ, 16वां मिनट और दूसरा हाफ, 13वां मिनट)
- गणेशा हनमंटागोल के डू-ऑर-डाई रेड्स ने मैच का रुख बदलने में अहम भूमिका निभाई।
अंत में कहा जा सकता है कि, बेंगलुरु बुल्स ने संतुलित खेल दिखाते हुए इस मैच में जीत दर्ज की। रेडिंग और डिफेंस दोनों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं, हरियाणा स्टीलर्स को कई मौकों पर गलतियों की वजह से नुकसान उठाना पड़ा।
प्रो कबड्डी लीग 2025 (PKL 2025) से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

