Unbreakable 5 World Records of Cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतकों का महारिकॉर्ड बनाया है। लेकिन इस बीच 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऐसे भी हैं जिनको तोड़ना सचिन तेंदुलकर के 100 शतकों के महारिकॉर्ड से भी काफी ज्यादा मुश्किल है। क्यूंकि इन 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है।
इसके अलावा क्रिकेट के अभी तक के इतिहास में कई ऐसे महान बल्लेबाज और गेंदबाज भी आए हैं जिन्होंने अपने खेल से इसका मजा दोगुना कर दिया है। तब इन महान बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने ऐसे बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाए हैं जिनको तोडना उनके लिए सपने देखने के बराबर रहा है। इस बीच आइए एक नजर डाल लेते हैं क्रिकेट की दुनिया के 5 ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड पर जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर है।
1. क्रिकेट में 61760 रन :-
इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज सर जैक होब्स ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कुल 61760 रन बनाए हैं। वहीं आज के समय में उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है। उस समय उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 199 शतक और 273 अर्धशतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया था।

वहीं उस दौरान उनकी बल्लेबाजी औसत भी 50.70 की रही थी। इसके अलावा 1 जनवरी 1908 को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। इस बीच उन्होंने टेस्ट क्रिकेट के 61 मैचों में खेलते हुए कुल 5410 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 28 अर्धशतक भी आए थे।
2. सर डॉन ब्रैडमैन का 99 रनों का औसत :-
क्रिकेट इतिहास के सबसे महान बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डोनाल्ड ब्रेडमैन ने अपने पूरे क्रिकेट करियर में केवल 52 टेस्ट मैच ही खेले थे। लेकिन उस दौरान उनकी बल्लेबाजी की दुनिया आज भी कायल है। क्यूंकि क्रिकेट के खेल में उनसे बेहतरीन बल्लेबाज आजतक पैदा नहीं हुआ है। उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में कुल 6996 रन बनाए हैं।

इसके अलावा इस बीच उनकी बल्लेबाजी औसत 99.94 की रही थी, जो आज भी क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा है। वहीं आज के इस समय में उस रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी किसी भी बल्लेबाज के बस की बात नहीं है। इतना ही नहीं इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 12 दोहरे शतक भी सर डॉन ब्रेडमैन के नाम पर ही दर्ज है। इसके अलावा उनके नाम पर एक ही टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का भी रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इंग्लैंड की टीम के खिलाफ कुल 5028 रन बनाए थे।
3. मुरलीधरन के सबसे ज्यादा विकेट :-
श्रीलंका क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1347 विकेट लिए हैं। आज के इस समय में उनके उस रिकॉर्ड को तोड़ पाना भी किसी भी गेंदबाज के लिए नामुमकिन है। उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में 133 टेस्ट, 350 वनडे और 12 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे।

वहीं इन सभी में उन्होंने कुल मिलाकर 1347 विकेट लिए थे। इसके चलते हुए वह क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 800 विकेट हैं। वहीं उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के पास भी पहुंचना किसी भी खिलाड़ी के बस की बात नहीं हैं।
4. नाइट वॉचमैन ने ठोका दोहरा शतक :-
टेस्ट क्रिकेट में एक नाइट वॉचमैन तब बैटिंग करने आता है जब बल्लेबाजी टीम दिन के खत्म होने के करीबी हालात को देखते हुए मेन बल्लेबाज का विकेट बचाने की कोशिश करती है। इस बीच टेस्ट मैच में एक नाइट वॉचमैन ऐसा भी था जो टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक भी जड़ चुका है।

वहीं साल 2006 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ चटगांव में खेले गए एक टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम के तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी ने नाइट वॉचमैन के तौर पर नाबाद 201 रन बना डाले थे। आज के समय में उनके उस वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोडना नामुमकिन के बराबर है।
5. एक टेस्ट में 19 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड :-
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गेंदबाज जिम लेकर के नाम एक ही टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है। उन्होंने साल 1956 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट मैच में 90 रन देकर 19 विकेट लेने का ऐतिहासिक कारनामा किया था। उस मैच की पहली पारी में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 रन देकर 9 विकेट और दूसरी पारी में 53 रन देकर 10 विकेट हासिल किए थे।

इसके चलते हुए वह एक ही टेस्ट मैच में 19 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले और एकमात्र गेंदबाज भी बने थे। इसके अलावा इसको अभी तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान स्पेल में से एक भी माना जाता है। वहीं 69 साल से इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को दुनिया का कोई भी गेंदबाज नहीं तोड़ पाया है। इसके अलावा शायद आगे भी ऐसा करना किसी भी गेंदबाज के लिए लगभग नामुमकिन ही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

