Australia Women Team Schedule For ICC Women’s World Cup 2025: वीमेंस वर्ल्ड कप को लेकर सभी टीमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस बार यह टूर्नामेंट राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी टीमें ग्रुप स्टेज में आपस में एक-एक मैच खेलेंगी।
ऑस्ट्रेलिया की टीम की तैयारियां जबरदस्त चल रही हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले भारत के साथ सीरीज खेली है, ताकि मौसम और पिच की स्थितियों का अनुमान लगाया जा सके। आईसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि 7 बार की वर्ल्ड चैंपियन को अपने अभियान की शुरुआत कब और किसके खिलाफ करनी है।
ट्रांस-तस्मान के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

ऑस्ट्रेलिया की टीम पिछले वर्ल्ड कप की चैंपियन है और उनका लक्ष्य इस बार भी ख़िताब अपने नाम करना होगा। वे इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम हैं। उन्होंने अब तक 7 बार टाइटल जीता है। डिफेंडिंग चैंपियन को अपने अभियान की शुरुआत ट्रांस-तस्मान राइवल न्यूजीलैंड के खिलाफ करनी है। दोनों टीमें 1 अक्टूबर को इंदौर के स्टेडियम में भिड़ेंगी।
Also Read: 21वीं सदी में टेस्ट क्रिकेट की बेस्ट प्लेइंग इलेवन में इन खिलाड़ियों को मिली जगह, दो भारतीय भी शामिल
ऑस्ट्रेलिया का दूसरा मुकाबला सह-मेजबान श्रीलंका के साथ 4 अक्टूबर को कोलंबो में है। उसके बाद उनका मैच पाकिस्तान के खिलाफ 8 अक्टूबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन को इसके बाद भारत के साथ मुकाबला खेलना है।
यह मैच 12 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। दोनों टीमों ने वर्ल्ड कप से पहले एक वनडे सीरीज खेली थी, जिसमें 7 बार की चैंपियन ने जीत दर्ज की थी।
श्रीलंका के खिलाफ खेलना है आखिरी मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया का अगला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ 16 अक्टूबर को विशाखापत्तनम में ही खेला जाएगा। हालांकि, इसके बाद उन्हें लगभग एक सप्ताह का ब्रेक मिलेगा और अगला मुकाबला चिर प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के खिलाफ खेलना होगा। वहीं उनका आखिरी मैच 25 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला जाएगा।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया का शेड्यूल
1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड – इंदौर
4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – कोलंबो
8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – वाइजैग
16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश – विशाखापत्तनम
22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर
25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका – इंदौर
महिला विश्व कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:
एलिसा हीली (कप्तान), ताहलिया मैक्ग्रा (उपकप्तान), डार्सी ब्राउन, एशले गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

