ASIA CUP: एशिया कप का टूर्नामेंट काफी सालों से खेला जा रहा है। वहीं इस टूर्नामेंट में पहली बार भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला जाने वाला है। इसके चलते हुए अब सभी फैंस के बीच अलग ही स्तर का उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन इससे पहले भी इसी टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 मैच खेले जा चुके हैं।
तब इन दोनों ही मैचों को भारतीय टीम ने जीता था। लेकिन क्या आपको मालूम है कि भारत सबसे ज्यादा बार एशिया कप का खिताब जीतने वाली टीम भी है। वहीं आइए अपने इस आर्टिकल में हम आपको 41 साल में खेले गए 16 सीजन में कब कौन सी टीम ने यह खिताब जीत है, उसके बारे में बताते हैं।
टीम इंडिया के जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब :-

भारतीय क्रिकेट टीम के नाम अभी तक सबसे ज्यादा एशिया कप ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। क्यूंकि भारतीय टीम ने अभी तक कुल 8 बार एशिया कप ट्रॉफी जीती है। भारत ने सबसे पहले साल 1984 में इसकी ट्रॉफी जीती थी इसके बाद फिर उन्होंने साल 1988, 1991, 1995, 2010, 2016, 2010 और 2023 में यह ट्रॉफी जीती थी।
दूसरे नंबर पर है श्रीलंका की टीम :-

इस सूची में दूसरे नंबर पर श्रीलंका क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी 6 बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई है। श्रीलंका की टीम ने अपनी पहली ट्रॉफी साल 1986 में उठाई थी। इसके बाद फिर उन्होंने साल 1997, 2004, 2008, 2014 और 2022 में यह ट्रॉफी जीती थी। इसके अलावा यह टीम एशिया कप में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीम भी है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक कुल 13 बार इसके फाइनल खेले हैं।
तीसरे नंबर पर है पाकिस्तान टीम :-

इसके बाद इस सूची में तीसरे नंबर पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी एशिया कप की ट्रॉफी को केवल 2 बार ही उठाया है। पाकिस्तान की टीम ने पहली बार साल 2000 में इस ट्रॉफी को उठाया था। जबकि दूसरी बार उन्होंने साल 2012 में इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था।
2025 फाइनल में होगा भारत-पाकिस्तान का सामना :-
एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान की टीम के बीच फाइनल मैच खेला जाने वाला है। इसके अलावा 41 सालों के एशिया कप के इतिहास में यह पहली बार ही होगा जब ये दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होने वाली हैं।

इसमें एक तरफ टीम इंडिया अपने खिताब को डिफेंड करने उतरेगी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान की टीम इस टूर्नामेंट में भारत के हाथों मिली बैक टू बैक 2 हार का बदला लेना चाहेगी। लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि इस ऐतिहासिक मौके पर कौन सी टीम ट्रॉफी को उठाती है। जबकि किसके हाथ मायूसी लगती है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

