T20 Internationals: श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाड़ी दासुन शनाका ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए तीसरे टी-20 मैच में केवल 14 गेंदों में 16 रन बनाए थे। वहीं इस मैच के दौरान उन्होंने बल्लेबाजी में एक अहम उपलब्धि भी हासिल की थी।
इस मैच में उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 2,000 रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं अब वह श्रीलंका टीम की तरफ से इस आंकड़े को छूने वाले कुल चौथे बल्लेबाज भी बन गए हैं। इसके अलावा आइए इस प्रारूप में श्रीलंका टीम की तरफ से 2,000+ रन बनाने वाले खिलाड़ियों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. पथुम निसांका :-
इस सूची में पहले पायदान पर पथुम निसांका का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने 94 मैचों की 93 पारियों में खेलते हुए 30.67 की बल्लेबाजी औसत और 128.58 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,699 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 2 शतक और 19 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। इस बीच सबसे खास बात यह है कि 27 साल के निसांका अपने देश के इकलौते ऐसे बल्लेबाज भी बने हैं जिन्होंने इस दौरान एक से अधिक शतक लगाए हैं।
2. कुसल मेंडिस :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर कुसल मेंडिस का नाम आता है। क्यूंकि इस समय वह अपनी टीम की तरफ से 2,500 से अधिक रन बना चुके हैं। इस समय उन्होंने 109 मैचों की 109 पारियों में खेलते हुए 26.15 की बल्लेबाजी औसत और 130.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 2,694 रन बनाए हैं।

जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 86 रन का रहा है। इस फॉर्मेट में उन्होंने 20 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा वह एक दशक से श्रीलंकाई टीम की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2016 में अपना पहला मैच खेला था।
3. कुसल परेरा :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर कुसल परेरा का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपना टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अभी तक अपने करियर में 95 मुकाबले खेले हैं।

इन मैचों की 93 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 26.23 की बल्लेबाजी औसत और 132.89 की स्ट्राइक रेट से 2335 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से हमें 1 शतक और 16 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 101 रन का रहा है। इस फॉर्मेट में उन्होंने अभी तक 227 चौके और 72 छक्के भी लगाए हैं।
4. दासुन शनाका :-
इस सूची में अब चौथे पायदान पर दासुन शनाका का नाम आ गया है। उन्होंने साल 2015 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की थी। तब से लेकर अभी तक वह 134 मैच खेल चुके हैं।

इन मैचों की 121 पारियों में खेलते हुए उन्होंने 20.91 की बल्लेबाजी औसत और 129.63 की स्ट्राइक रेट से 2,008 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतक भी लगाए हैं। इसके अलावा वह अभी तक 136 चौके और 112 छक्के भी लगा चुके हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

