ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। दोनों देशों के बीच अक्टूबर में वनडे और टी20 सीरीज खेली जानी हैं। वनडे सीरीज की शुरुआत 19 अक्टूबर से जबकि टी20 इंटरनेशनल 29 अक्टूबर से खेले जाएंगे।
भारत के खिलाफ होने वाली व्हाइट बॉल सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने टीम का तो ऐलान कर दिया है लेकिन यह अभी उनकी फुल स्ट्रेंथ स्क्वाड नहीं है। क्योंकि, कई खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हैं। तो चलिए जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
मिचेल मार्श करेंगे वनडे सीरीज में कप्तानी

ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी वनडे सीरीज में मिचेल मार्श संभाल रहे होंगे। मौजूदा कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे और यही वजह है कि मार्श को कप्तानी सौंपी गई है।
Also Read: IPL के बाद इस टी20 लीग में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी, 1 दिसंबर से होगा आगाज
वो पहले भी कमिंस की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल चुके हैं। मार्श टी20 के तो कप्तान हैं ही और अब वनडे में भी वो लीड करते हुए दिखेंगे। हाल ही में हुई न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने काफी अच्छी फॉर्म को जारी रखते हुए सीरीज जिताई थी।
मिचेल स्टार्क की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की भी वनडे टीम में वापसी हो रही है। टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने वाले यह तेज गेंदबाज अब सिर्फ दो फॉर्मेट ही खेल रहा है। एशेज को मद्देनजर रखते हुए उन्होंने इस सीरीज में हिस्सा लेने का फैसला किया है, ताकि उस सीरीज की तैयारी अच्छे से की जा सके।
स्टार्क ने साल की शुरुआत में हुई चैंपियंस ट्रॉफी से अपना नाम वापस ले लिया था। हालाँकि अब वो सिर्फ दो ही फॉर्मेट खेल रहे हैं और कप्तान कमिंस भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं, इसलिए उन्हें जगह दी गई है।
जोश इंग्लिश और नैथन एलिस की हुई वापसी
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ जोश इंग्लिश की चोट के बाद वापसी हो रही है। यही नहीं, उनके साथ-साथ तेज गेंदबाज नैथन एलिस भी वापसी करते हुए दिख रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ हुई टी20 सीरीज मिस की थी।
चोट की वजह से ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ने वनडे के साथ टी20 टीम का भी ऐलान किया है। जिसमें ज्यादातर खिलाड़ी तो वही हैं जो न्यूज़ीलैंड के खिलाफ सीरीज खेल रहे थे। हालाँकि ग्लेन मैक्सवेल अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं, जिसके चलते वो इंडिया के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में भाग नहीं ले पाएंगे।
मैक्सवेल को न्यूज़ीलैंड सीरीज के पहले चोट लग गई थी और अभी भी वो रिहैब कर रहे हैं। अगले साल भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए वो काफी अहम सदस्य हैं, इसलिए उनकी वापसी में कोई जल्दबाजी नहीं की जा रही है।
वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मिशेल ओवेन, मैथ्यू रेनशॉ, मैथ्यू शॉर्ट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
ऑस्ट्रेलिया टी20आई टीम (पहले दो मैच)
मिशेल मार्श (कप्तान), सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, मैथ्यू कुहनेमैन, मिशेल ओवेन, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा।

