T20 Internationals: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम के बीच अभी हाल ही में 3 मैच टी-20 सीरीज खेली गई थी। तब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 से हराया था। वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था। जबकि इस सीरीज के अंतिम मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसके चलते हुए आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन ऑस्ट्रेलियाई कप्तानों के बारे में भी जान लेते हैं जिन्होंने शतक लगाने में बड़ी सफलता हासिल की है।
1. मिचेल मार्श, साल 2025 :-
इस सूची में अब पहले पायदान ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान मिचेल मार्श का नाम आ गया है। वहीं इन दोनों टीमों के बीच यह तीसरा मैच बे ओवल में खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने अपने निर्धारित 20 ओवरों के बाद 9 विकेट के नुकसान पर कुल 156 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच को 3 विकेट से जीत लिया था।

वहीं इसी मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मार्श ने पारी की शुरुआत करते हुए 52 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए थे। अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने 8 चौके और 7 छक्के भी लगाए थे। इसके अलावा इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्श अकेले ही रन बनाने में कामयाब रहे थे। क्यूंकि कोई भी अन्य ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया था।
2. आरोन फिंच, साल 2018 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान आरोन फिंच का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2018 में जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए केवल 76 गेंदों पर शानदार 172 रन की पारी खेली थी। वहीं अपनी इस पारी में उनके बल्ले से 16 चौके और 10 छक्के लगाए थे।

तब उनकी स्ट्राइक रेट 226.31 की रही थी। इसके अलावा इस मैच में फिंच कप्तान भी थे और तब उनकी टीम को 100 रन से बड़ी जीत मिली थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 229 रन के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम तब केवल 129 रन ही बना पाई थी।
3. शेन वॉटसन, साल 2016 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान शेन वॉटसन का नाम आता है। उन्होंने साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए शानदार शतक लगाया था। वहीं उस समय यह मैच सिडनी में खेला गया था। इस मैच में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी करते 71 गेंदों में नाबाद रहते हुए 124 रन बनाए थे। तब उनकी इस शतकीय पारी में हमें 10 चौके और 6 छक्के भी देखने को मिले थे।

इस मैच में शेन वॉटसन की इस शानदार पारी की मदद से ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा (52), विराट कोहली (50) और सुरेश रैना (49*) की पारियों की मदद से 3 विकेट के नुकसान पर ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

