टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या न केवल अपने क्रिकेट प्रदर्शन के लिए बल्कि अपनी लव लाइफ के लिए भी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका नाम खूबसूरत मॉडल माहिका शर्मा के साथ जुड़ा है।
हार्दिक ने खुद माहिका के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है। माहिका से पहले, भारतीय ऑलराउंडर का कई महिलाओं के साथ नाम जुड़ चुका है। उन्होंने नताशा स्टेनकोविक से दो बार शादी भी की है। तो चलिए जानते हैं कि उनकी जिंदगी में अब तक किन लोगों के साथ नाम जुड़ा है।
इन लोगों को हार्दिक ने किया है डेट
लिशा शर्मा (Lisha Sharma)

हार्दिक को पहली बार लीशा शर्मा के साथ देखा गया था। दोनों को अक्सर पार्टियों और विभिन्न कार्यक्रमों में साथ देखा जाता था। वो कोलकाता की एक मॉडल हैं और 2016 में उनका नाम पांड्या से जुड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि दोनों अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने के लिए अलग हो गए।
एली अवराम (Eli Avaram)

एली अवराम एक स्वीडिश अभिनेत्री हैं जो बिग बॉस के कारण फेमस हुई थी। दोनों को शादियों और अन्य कार्यक्रमों में भी साथ देखा गया है। एली अवराम 2017 में हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या की शादी में भी शामिल हुई थीं। हालांकि, 2018 में वे अचानक अलग हो गए।
ईशा गुप्ता (Esha Gupta)

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता का नाम 2018 में हार्दिक के साथ जुड़ा था, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। कुछ समय पहले, एक मीडिया इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने खुद खुलासा किया था कि वह और हार्दिक काफी करीब थे, लेकिन रिश्ता कभी नहीं बना। इसी तरह, उनका नाम उर्वशी रौतेला के साथ भी जोड़ा गया था, लेकिन उर्वशी ने इन सभी अफवाहों को खारिज कर दिया था।
नताशा स्टेनोविक (Natasha Stankovic)

सर्बियाई अभिनेत्री और डांसर नताशा स्टेनकोविक ने 2020 में लॉकडाउन के दौरान शादी कर ली। उसी वर्ष, उन्होंने अपने बच्चे का स्वागत किया, जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य रखा। उन्होंने 14 फरवरी, 2023 को उदयपुर में दोबारा शादी की, लेकिन लगभग चार साल बाद जुलाई 2024 में उनका तलाक हो गया।
जैसमीन वालिया (Jasmin Walia)

नताशा स्टेनकोविक से तलाक के बाद हार्दिक पांड्या का नाम ब्रिटिश सिंगर जैस्मिन वालिया के साथ जुड़ा था। दोनों को ग्रीस में साथ देखा गया था, और जैस्मीन आईपीएल मैचों के दौरान स्टेडियम में भी देखी गई थीं। लेकिन 2025 के मध्य तक, उनके रिश्ते की खबरें लगभग खत्म हो गईं।
माहिका शर्मा (Mahieka Sharma)

अब हार्दिक की लव लाइफ में माहिका शर्मा की एंट्री हो गई है। माहिका पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस हैं। वह बादशाह और गुरु रंधावा के गानों में भी नजर आ चुकी हैं। पांड्या ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर उनके साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। दोनों इस समय मालदीव्स में छुट्टियां मना रहे हैं।

