Sultan Johor Cup: भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने सुल्तान जोहोर कप के मुकाबले में पाकिस्तान की जूनियर हॉकी टीम के खिलाफ 3-3 से ड्रॉ खेला है। वहीं इस मैच में भारत के लिए अरिजीत सिंह हुंडल (43वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (47वें मिनट), मनमीत सिंह (53वें मिनट) ने गोल किए थे। जबकि पाकिस्तान के लिए हन्नान शाहिद (5वें मिनट) के अलावा सूफियान खान (39वें मिनट, 55वें मिनट) ने दो गोल किए।
pakistanpakistan
सुल्तान जोहोर कप के एक मुकाबले में भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने पाकिस्तान की टीम के खिलाफ 3-3 से ड्रा खेला है। वहीं इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का यह ग्रुप चरण में तीसरा मुकाबला था। इस मैच में भारतीय टीम शुरुआत में 0-2 से पिछड़ रही थी। लेकिन इसके बाद भारतीय टीम ने शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान पर बढ़त बना ली। इसके बाद भारतीय टीम इस बढ़त को अंत तक बरकरार नहीं रखा सका और पाकिस्तान ने बराबरी का गोल दाग दिया।

इस मैच के ड्रा होने से परिणाम यह निकला है कि भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम को अभी तक टूर्नामेंट में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वहीं इस मैच में भारतीय टीम के लिए अरिजीत सिंह हुंडल (43वें मिनट), सौरभ आनंद कुशवाहा (47वें मिनट), मनमीत सिंह (53वें मिनट) ने गोल दागे थे। जबकि पाकिस्तान की टीम के लिए हन्नान शाहिद (5वें मिनट) के अलावा सूफियान खान (39वें मिनट, 55वें मिनट) ने दो गोल किए थे। इसके अलावा भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए गेंद पर अपना दबदबा बनाए रखा था।

इस मैच में खेलते हुए भारत ने शुरुआत में ही कई बार सर्कल में सेंध लगाई थी। इसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर रही थी। इसके बाद पाकिस्तान की टीम ने भी पलटवार करते हुए जल्द ही पेनल्टी स्ट्रोक हासिल कर लिया। इसके बाद पाकिस्तान टीम के कप्तान शाहिद ने बिना कोई गलती किए गेंद गोलकीपर के दाईं ओर से नीचे की ओर डालकर अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिला दी। वहीं इसके बाद सूफयान ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके पाकिस्तान की बढ़त 2-0 कर दी।

भारतीय टीम ने क्वार्टर के अंत में एक पेनल्टी स्ट्रोक हासिल किया था। इसके बाद तीन मिनट से भी कम समय रहते हुए हुंदल ने गोल करके अंतर कम कर दिया। वहीं इसके बाद कुशवाहा ने एक बेहतरीन शॉट लगाकर स्कोर बराबर कर दिया। इस मैच में बराबरी का गोल करने के बाद आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने आक्रामक रुख अपनाया। इसके चलते हुए पाकिस्तान की टीम बैकफुट पर आ गई। इसके बाद फिर मनमीत ने गोल करके मैच में पहली बार भारत को बढ़त दिला दी। लेकिन उनकी यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रह सकी क्योंकि सूफयान ने मैच में दूसरी बार पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके बराबरी हासिल कर ली।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

