IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच आगामी 19 अक्टूबर से 3 वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत होने वाली है। वहीं इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। तभी तो इस वनडे सीरीज का सभी क्रिकेट फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली की लंबे समय बाद इंटरनेशनल मैचों में वापसी हो रही है। इसके अलावा जब भी भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम आमने-सामने होती है तो हमें एक रोमांच मैच देखने को मिलता है। इस बीच ऐसे में इन दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज में रिकॉर्ड को देखा जाए तो उसमें कंगारू टीम का पलड़ा भारी है।
दोनों देशों के बीच खेली गई हैं 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज :-
साल 1984 में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच पहली बार द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली गई थी। वहीं तब इस सीरीज की मेजबानी भारत ने की थी। इसके अलावा उस वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारतीय टीम को 3-0 से हराया था। तब से लेकर अभी तक इन दोनों टीमों के बीच कुल 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली जा चुकी है। इनमें से 8 बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीत हासिल की है। जबकि 7 बार भारतीय टीम को जीत मिली है।

इसके अलावा भारतीय टीम ने साल 2016 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली थी। उस समय यह सीरीज 5 वनडे मैच की खेली गई थी। तब इसमें भारतीय टीम को 4-1 से हार का सामना करना पड़ा था। तब से लेकर अभी तक ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम ने कुल 3 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली है। इनमें से केवल एक बार भारतीय टीम को जीत मिली है। जबकि दो बार उनको हर का सामना करना पड़ा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया की धरती पर साल 2019 में भारतीय टीम को 3 मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया का रिकॉर्ड :-

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की धरती पर भारतीय टीम के वनडे रिकॉर्ड को देखा जाए तो इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 54 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए भारतीय टीम को केवल 14 में जीत मिली है। जबकि इस दौरान टीम इंडिया को 38 में हार का सामना करना पड़ा है। इसकेअलावा इनमें से 2 मैच का कोई भी नतीजा नहीं निकला है। तभी तो अब ऐसे में टीम इंडिया के आंकड़े को और बेहतर करने के लिए शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

