U23 World Wrestling: अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में भारत की महिला पहलवान हंसिका लांबा और सारिका मलिक को हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय पहलवान हंसिका को 53 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की हारुना मोरिकावा से 0-4 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा पिछले साल की एशियाई अंडर-20 रजत पदक विजेता सारिका 2024 अंडर-23 विश्व रजत पदक विजेता रुका नतामी से एक कड़े मैच में 1-2 से हार गईं है।
हंसिका लांबा और सारिका मलिक को मिला रजत पदक :-
भारत की युवा महिला पहलवान हंसिका लांबा और सारिका मलिक को अंडर-23 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। इसके चलते हुए उनको केवल रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। इस मैच में भारतीय पहलवान हंसिका 53 किग्रा वर्ग के खिताबी मैच में जापान की हारुना मोरिकावा से 0-4 से हार गईं है। जबकि पिछले साल की एशियाई अंडर-20 रजत पदक विजेता सारिका 2024 अंडर-23 विश्व रजत पदक विजेता रुका नतामी से कड़े मैच में 1-2 से हार गईं हैं।

इस प्रकार से भारत ने महिला वर्ग में अपने अभियान का समापन सात पदकों के साथ किया है। इनमें भारतीय पहलवान निशु (55 किग्रा), नेहा शर्मा (57 किग्रा), पुलकित (65 किग्रा), सृष्टि (68 किग्रा) और प्रिया मलिक (76 किग्रा) ने टूर्नामेंट में पहले ही कांस्य पदक जीते हुए थे। जबकि अन्य भारतीय पहलवान सविता (62 किग्रा), हन्नी कुमारी (50 किग्रा), दीक्षा मलिक (72 किग्रा) का अभियान पदक दौर से पहले ही समाप्त हो गया था।

इसके अलावा पुरुषों की फ्रीस्टाइल स्पर्धा में भारतीय पहलवान प्रविंदर (74 किग्रा) कांस्य पदक के प्लेऑफ में जापान के योशिनोसुके आओयागी से 2-8 से हार गए थे। जबकि अन्य भारतीय पहलवान सुमित मलिक (57 किग्रा), नवीन कुमार (70 किग्रा), चंद्र मोहन (79 किग्रा) दिन में पहले ही हारकर बाहर हो गए थे। इसके अलावा अन्य भारतीय पहलवान सचिन (92 किग्रा) शुक्रवार को ही हारकर बाहर हो गए थे। जबकि सुजीत कलकल 65 किग्रा भार वर्ग में अगले दो दिनों में भारत के लिए स्वर्ण पदक के लिए सबसे बड़ी उम्मीद रहने वाले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

