Pan Pacific: स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी बेलिंडा बेनसिच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। इस फाइनल मैच में बेनसिच ने लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से हराकर अपने करियर का कुल 10वां खिताब भी जीत लिया है। वहीं इससे पहले उन्होंने इसी टूर्नामेंट में लगभग 10 साल पहले भाग लिया था।
पैन पैसिफिक चैंपियन बनीं बेलिंडा बेनसिच :-
स्विट्जरलैंड की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी बेलिंड बेनसिच ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर अपने नाम कर लिया है। क्यूंकि उन्होंने इस फाइनल मैच में लिंडा नोस्कोवा को 6-2, 6-3 से हरा दिया है। इसके चलते हुए उन्होंने अब अपन करियर का कुल 10वां खिताब भी जीत लिया है।

इससे पहले स्विट्जरलैंड की महिला टेनिस खिलाड़ी बेनसिच ने इस टूर्नामेंट में 10 साल पहले भाग लिया था। वहीं अब उन्होंने रविवार को खेले गए फाइनल मैच में चेक गणराज्य की महिला टेनिस खिलाड़ी लिंडा नोस्कोवा पर अपना दबदबा बनाए रखा है। इस मैच में उन्होंने नोस्कोवा की सर्विस को तीन बार तोड़ते हुए एक घंटे 22 मिनट में आसानी से इस मैच को जीत लिया है।

इसके अलावा टोक्यो से इस स्विस खिलाड़ी बेलिंड बेनसिच की सुखद यादें जुड़ी हैं। क्यूंकि उन्होंने चार साल पहले टोक्यो में हुए ओलंपिक महिला एकल में स्वर्ण पदक और युगल में रजत पदक जीता था। इस फाइनल मैच को जीतने के बाद उन्होंने कहा है कि, आप लोगों के सामने खेलना काफी शानदार रहा है।

इसके अलावा जब पिछली बार मैंने यहां टोक्यो ओलंपिक में जीत हासिल की थी, तब स्टेडियम खाली था। इसलिए तब यहां का माहौल बिल्कुल अलग था। लेकिन आप लोगों के सामने खेलना बहुत अच्छा लगा है। इसके अलावा मुझे जापान में खेलना बहुत पसंद है। तभी तो अब मैं यहां पर यह टूर्नामेंट जीतकर बहुत खुश हूं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

