Ranji Trophy 2025-26: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 1 नवंबर से शुरू होने वाले मुंबई के तीसरे मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। इस समय रणजी ट्रॉफी 2025-26 का सीजन खेला जा रहा है। तभी तो जायसवाल इस घरेलू टूर्नामेंट में भी मुंबई क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते दिखाई देंगे। वहीं इस मामले में उन्होंने अपनी उपलब्धता के लिए मुंबई क्रिकेट बोर्ड को सूचित कर दिया है। इसके अलावा वह मुंबई के लिए आखिरी बार प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जनवरी 2025 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।
जयपुर में मुंबई टीम से जुड़ेंगे जायसवाल :-
बीसीसीआई के निर्देश के अनुसार सभी अनुबंधित भारतीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में न होने पर अपने घरेलू टूर्नामेंटों में खेलना अनिवार्य कर दिया गया है। तभी तो अब जायसवाल 1 नवंबर से शुरू होने वाले मैच के लिए जयपुर में मुंबई की टीम के साथ जुड़ेंगे।

क्यूंकि आगामी 30 अक्टूबर को मुंबई की टीम के जयपुर में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं इस रणजी सीजन से पहले जायसवाल ने शुरुआत में मुंबई से गोवा जाने का फैसला किया था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया था।
प्रथम श्रेणी में जायसवाल के आंकड़े :-
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अभी तक अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 46 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 85 पारियों में 56.50 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 4,520 रन बनाए हैं।

इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 265 रन का रहा है। जबकि इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 16 शतक और 16 ही अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड दौरे पर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में 5 पारियों में 41.10 की बल्लेबाजी औसत के साथ 411 रन बनाए थे। इस सीरीज में उनके बल्ले से 2 शतक भी आए थे।
जायसवाल ने नहीं छोड़ा मुंबई का साथ :-

यशस्वी जायसवाल जयपुर की टीम के खिलाफ आगामी 1 नवंबर से शुरू होने वाले मुंबई के अगले मैच में खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इससे पहले उन्होंने बई को छोड़कर गोवा की टीम की तरफ से खेलने की योजना बना ली थी। इसके बाद उन्होंने मई 2025 में अपनी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) की मांग वापस ले ली थी। उस दौरान ऐसी भी खबरें आई थी कि जायसवाल को मुंबई की टीम में बनाए रखने में रोहित शर्मा की अहम भूमिका रही थी।
मुंबई टीम ने जीता है अपना पहला रणजी मैच :-
इस बार रणजी ट्रॉफी 2025-26 के सीजन में मुंबई की टीम को एलीट ग्रुप-D में रखा गया है। तभी तो मुंबईआ की टीम ने अपने पहले मैच में जम्मू और कश्मीर की टीम को हरा दिया था। जबकि इस मौजूदा समय में मुंबई की टीम अपने दूसरे मैच में छत्तीसगढ़ की टीम के साथ मैच को खेल रही है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

