ODI cricket: महिलाओं द्वारा खेले गए वनडे क्रिकेट में अभी तक कुछ ही चुनिंदा खिलाड़ियों ने 2,000+ रन बनाने के साथ-साथ 150+ विकेट लेने का कारनामा किया है। क्यूंकि यह उपलब्धि उस खिलाड़ी के खेल के स्तर को दर्शाती है कि वह गेंदबाजी में काबिल होने के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी सक्षम है। इसके चलते हुए अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की दीप्ति शर्मा भी इस मुकाम को हासिल करने वाली ऑलराउंडर बन गईं हैं। क्यूंकि उन्होंने इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए मैच में इस उपलब्धि को हासिल किया था।
1. एलिस पेरी :-
इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी एलिस पेरी का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने अभी तक अपने पूरे वनडे करियर में लगभग 50 की बल्लेबाजी औसत के साथ 4,400 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से नाबाद रहते हुए 112 रन की सर्वोच्च पारी भी आई है।

इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 3 शतक और 36 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इसी फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 165 से अधिक विकेट भी लिए हैं। इसके अलावा वनडे में वह ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं।
2. स्टेफनी टेलर :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी स्टेफनी टेलर का नाम भी आता है। इस स्टार खिलाड़ी ने अपने पूरे वनडे करियर में 170 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 42.25 की बल्लेबाजी औसत के साथ 5,873 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 171 रन की सर्वोच्च पारी भी आई है। इस फोरमत में उनके बल्ले से 7 शतक और 41 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इसी फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 22.22 की शानदार गेंदबाजी औसत के साथ 155 विकेट भी लिए हैं। वहीं इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17 रन देकर 4 विकेट लेना रहा है।
3. मारिजन कप्प :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी मारिजन कप्प का नाम आता है। उन्होंने अभी तक अपने पूरे वनडे करियर में बल्लेबाजी करते हुए 3,300 से अधिक रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से नाबाद रहते हुए 121 रन की सर्वोच्च पारी भी आई है।

इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से अभी तक 4 शतक और 16 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि दूसरी तरफ इसी फॉर्मेट में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 170 से अधिक विकेट भी लिए हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन एक पारी में 5 विकेट लेना रहा है। इसके अलावा मारिजन कप्प दक्षिण अफ्रीका टीम की तरफ से वनडे में दूसरे सर्वाधिक विकेट वाली गेंदबाज भी हैं।
4. दीप्ति शर्मा :-
इस सूची में अब चौथे पायदान पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा का नाम आ गया है। इसके अलावा वह झूलन गोस्वामी के बाद वनडे में 150 विकेट लेने वाली भारत की केवल दूसरी महिला गेंदबाज भी बनीं हैं। क्यूंकि अभी हाल ही में वनडे विश्व कप 2025 में इंग्लैंड की सलामी बल्लेबाज टैमी ब्यूमोंट उनका 150वां शिकार बनी थी।

इसके अलावा वह अभी तक इसी फॉर्मेट में खेलते हुए 2,650 से अधिक रन बना चुकी हैं। वहीं वनडे में उनके बल्ले से 1 शतक और 16 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि गेंदबाजी में वह अभी तक 3 बार 5 विकेट हॉल भी ले चुकी हैं। इसके अलावा वनडे में उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 20 रन देकर 6 विकेट लेना रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

