Youth Asian Games: एशियाई युवा खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। क्यूंकि इन खेलों में अब भारत के पदकों की संख्या 47 हो गई है। इनमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं आज के सुबह के स्वर्णिम सत्र में खुशी (46 किग्रा) ने चीन की लुओ जिनशियू के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत के साथ भारत के लिए मुक्केबाजी में दिन का पहला स्वर्ण जीता है।
मुक्केबाजी में भारत का शानदार प्रदर्शन :-
भारत ने युवा एशियाई खेलों में अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए बीते बृहस्पतिवार को मुक्केबाजी स्पर्धा में चार स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीतने के साथ ही कुश्ती में भी तीन स्वर्ण और दो रजत पदक जीत लिए हैं। इसके चलते हुए अब भारत के पदकों की संख्या 47 हो गई जिसमें 13 स्वर्ण, 17 रजत और 17 कांस्य पदक शामिल हैं।

इस बार भारत के मुक्केबाजों ने युवा एशियाई खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और भारतीय दल में किसी भी अन्य खेल से अधिक पदक जीते हैं। तभी तो इस बार खुशी चंद (46 किग्रा), अहाना शर्मा (50 किग्रा), चंद्रिका भोरेशी पुजारी (54 किग्रा) और अंशिका (80 किग्रा से अधिक) ने अपने देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है।

आज के सुबह के स्वर्णिम सत्र में खुशी (46 किग्रा) ने चीन की लुओ जिनशियू के खिलाफ 4-1 से शानदार जीत के साथ भारत के लिए मुक्केबाजी में दिन का पहला स्वर्ण जीता है। इसके बाद अहाना (50 किग्रा) ने भी एकतरफा जीत हासिल की है। क्यूंकि इस मैच के पहले राउंड में ही दक्षिण कोरिया की मा जोंग हयांग के खिलाफ रैफरी को मुकाबला रोकने (आरएससी) के लिए मजबूर होना पड़ा।इसके बाद चंद्रिका (54 किग्रा) ने उज्बकिस्तान की मुहम्मदोवा कुमरिनिसो को 5-0 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक की हैट्रिक पूरी की।

जबकि भारत के लिए अंशिका ने मुक्केबाजी में चौथा स्वर्ण पदक जीता है। जबकि इस बार हरनूर कौर (66 किग्रा) को रजत पदक मिला है। इसके अलावा लड़कों के वर्ग में लैंचेनबा सिंह मोइबुंगखोंगबाम (50किग्रा) को रजत पदक से संतोष करना पड़ा है। उनको कजाखस्तान के नूरमाखान झुमगली के खिलाफ कड़े मुकाबले में हार मिली है। जबकि इससे पहले अनंत देशमुख (66 किग्रा) ने भारत के लिए कांस्य पदक हासिल किया था।
इसके अलावा भारत के लिए कुश्ती में सानी सुभाष फुलमाली और अंजलि ने क्रमश: लड़कों और लड़कियों के 60 किग्रा और 55 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीते हैं। जबकि अर्जुन रुहिल भी लड़कों के 90 किग्रा वर्ग में शीर्ष पर रहे हैं। इसके अलावा सुजॉय नागनाथ तनपुरे (70 किग्रा) और रविंदर (80 किग्रा) को अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

इस बार सानी सुभाष ने फाइनल में ईरान के अमीराली डोमिरकोलाई को 2-0 से हराया है। जबकि अंजलि ने वियतनाम की बुई एमगोक थाओ थॉम को 2-1 से शिकस्त दी है। जबकि अर्जुन ने 90 किग्रा वर्ग में ईरान के मोहम्मदमहदी फोतोउही को हराया है। इसके अलावा सुजॉय ईरान के सिना शोकोउही से 1-2 से अपना मैच हार गए हैं। जबकि रविंदर को भी ईरान के ही तौराज खोडेई के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है।

इसके अलावा जूडो में मोनिका खुयेंथेम लड़कियों के 63 किग्रा वर्ग के फाइनल में साशेंका फातिमा से अपना मैच गईं। उनको रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। जबकि हर्षित ने लड़कों के 73 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता है। वहीं सार्थक आर्य और सिंड्रेला दास की मिश्रित युगल जोड़ी ने टेबल टेनिस में कांस्य पदक जीता है। क्यूंकि भारजीय जोड़ी सेमीफाइनल में तांग यिरेन और हू यी की चीन की जोड़ी से हार गई।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

