Shooting Championships: भारत के निशानेबाज अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 (पिस्टल/राइफल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। इसके चलते हुए अब हरियाणा के युवा अनीश ने फाइनल में दो बार शूट-ऑफ में जीत दर्ज की है।
निशानेबाज अनीश भानवाला ने जीता रजत पदक :-
भारत के निशानेबाज अनीश भानवाला ने आईएसएसएफ विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 (पिस्टल/राइफल) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीत लिया है। इस प्रतियोगिता में खेलते हुए पहले तो उन्होंने तीसरे स्थान के लिए जर्मनी के इमैनुएल म्यूलर को हराया था।

इसके बाद उन्होंने फिर यूक्रेन के निशानेबाज मैक्सिम होरोडीनेट्स को मात देकर रजत पदक भी अपने नाम कर लिया है। इसके चलते हुए अनीश ने क्वालिफिकेशन में 585 अंक (291+294) के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। इसके अलावा उन्होंने पहली बार विश्व चैंपियनशिप के पिस्टल वर्ग के फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

इसके चलते हुए इस फाइनल मैच में उन्होंने 28 अंक हासिल किए हैं जबकि फ्रांस के क्लेमेंट बेसागेट ने 31 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले बेसागेट ने क्वालीफिकेशन में भी 589 अंक के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया था। वहीं इस फाइनल मैच की शुरुआती तीन सीरीज के बाद अनीश 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर थे। जबकि चीन के नी झिक्सिन 17 अंकों के साथ पहले स्थान पर चल रहे थे।

इसके बाद उन्होंने एलिमिनेशन राउंड में भी शानदार प्रदर्शन जारी रखा और लगातार चार-चार अंक जुटाकर शीर्ष खिलाड़ियों की बराबरी बनाए रखी थी। इसके बाद तीसरे एलिमिनेशन राउंड में थोड़ी चूक के कारण वह पीछे रह गए और कुल 22 अंक पर पहुंचे थे। जबकि बेसागेट 25 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए थे।

लेकिन इसके बाद अनीश ने शानदार वापसी करते हुए शूट-ऑफ में जीत हासिल की और अपना रजत पदक पक्का कर लिया। जबकि भारत के अन्य निशानेबाजों में आदर्श सिंह ने 575 अंक (285+290) के साथ 22वां स्थान, जबकि समीर ने 571 अंक (286+285) के साथ 35वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा टीम स्पर्धा में अनीश, आदर्श और समीर की भारतीय टीम ने कुल 1731 अंक जुटाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

