First-class cricket: प्रथम श्रेणी क्रिकेट को हम घरेलु स्तर के क्रिकेट के नाम से भी जानते हैं। वहीं प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सभी बल्लेबाज आमतौर पर टिककर खेलने की कोशिश करते हैं। लेकिन इस बीच कुछ ऐसे खिलाड़ी भी होते हैं जो लाल गेंद के इस फॉर्मेट में भी आक्रामक बल्लेबाजी करने से नहीं चूकते हैं। इसके चलते हुए अभी हाल ही में रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मेघालय के खिलाड़ी आकाश चौधरी ने एक ओवर में ही 6 छक्के लगाने का कारनामा कर दिखाया है। आइए इस दौरान प्रथम श्रेणी क्रिकेट में एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. आकाश चौधरी : रणजी ट्रॉफी 2025-26 :-
इस सूची में अब पहले पायदान पर मेघालय के खिलाड़ी आकाश चौधरी का नाम आ गया है। इस मैच में उन्होंने कुल 8 छक्के लगाए थे। इसमें उन्होंने एक ही ओवर में ये 6 छक्के लेफ्ट आर्म स्पिनर लिमार दाबी के खिलाफ लगाए थे। इस मैच में आकाश चौधरी नंबर-8 पर बल्लेबाजी करने आए थे। वह तब बल्लेबाजी के लिए आए जब मेघालय का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 576 रन का था।

इसके बाद उन्होंने आते ही तूफानी अंदाज़ में बल्लेबाजी करते हुए टीम का स्कोर 628/6 तक पहुंचा दिया। इसके बाद मेघालय ने पारी घोषित कर दी। वहीं इस मैच में उन्होंने 14 गेंदों में नाबाद 50 रन बनाए। इसके चलते हुए उन्होंने सबसे तेज अर्धशतक (11 गेंदों में) का रिकॉर्ड भी बना दिया।
2. रवि शास्त्री : रणजी ट्रॉफी 1985 :-
इस सूची में दूसरे पायदान पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर रवि शास्त्री का नाम आता है। उन्होंने भी घरेलू क्रिकेट के दौरान ही यह कारनामा किया था। साल 1985 में खेली गई रणजी ट्रॉफी में उन्होंने मुंबई की टीम की तरफ से खेलते हुए बड़ौदा की टीम के खिलाफ तिलक राज के ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे।

इस मैच में उन्होंने 123 गेंदों में नाबाद 200 रन की पारी खेली थी। तब उनके इस दोहरे शतक के चलते हुए मुंबई की टीम ने अपनी दूसरी पारी 5 विकेट के नुकसान पर 457 रन पर घोषित की थी। इसके बाद यह मैच ड्रा पर समाप्त हुआ था। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था।
3. गैरी सोबर्स : काउंटी चैंपियनशिप 1968 :-
इस सूची में तीसरे पायदान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज गैरी सोबर्स का नाम आता है। इसके चलते हुए उन्होंने भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में 6 छक्के लगाने का कारनामा किया हुआ है। वहीं इस फॉर्मेट में वह 1 ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी भी बने थे।

तब उन्होंने नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए काउंटी चैंपियनशिप 1968 में ग्लेमोर्गन टीम के गेंदबाज मैल्कम नैश के ओवर में यह कारनामा किया था। उस समय नॉटिंघमशायर टीम की कप्तानी करते हुए उन्होंने पहली पारी में 76 रन और दूसरी पारी में 72 रन बनाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते हुए नॉटिंघमशायर ने उस मैच को 166 रनों से जीता था।
4. माइक प्रॉक्टर :-

इस सूची में चौथे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी माइक प्रॉक्टर का नाम भी आता है। क्यूंकि वह भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने का कारनामा कर चुके हैं। साल 1979 की काउंटी चैंपियनशिप में खेलते हुए उन्होंने समरसेट के गेंदबाज डेनिस ब्रेकवेल के खिलाफ यह कारनामा किया था। लेकिन उस समय उन्होंने 2 अलग-अलग ओवरों को मिलाकर ये 6 छक्के लगाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

