Archery: एशियाई चैंपियनशिप में भारतीय रिकर्व पुरुष और कंपाउंड महिला तीरंदाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। इसके चलते हुए अब मौजूदा चैंपियन भारत की महिला कंपाउंड टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। इसके चलते हुए अब भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपने दो पदक पक्के कर लिए हैं।
भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन :-
इस समय भारत की रिकर्व तीरंदाज टीम एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप में अपने पदक के लंबे सूखे को समाप्त करने की दहलीज पर खड़ी है। क्यूंकि उन्होंने बीते सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल के कड़े मैच में जीत के चलते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली थी। इसके बाद अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना दक्षिण कोरिया की टीम से होगा।

इसके अलावा मौजूदा चैंपियन भारत की कंपाउंड महिला टीम भी लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंच गई है। इसके चलते हुए अब भारत ने इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में अपने दो पदक पक्के कर लिए हैं। इसके अलावा भारतीय तीरंदाज यशदीप भोगे, अतनु दास और राहुल की पुरुष रिकर्व तिकड़ी ने काजाखस्तान को बेहद कड़े मुकाबले में 5-3 से हरा दिया है।
इस मैच में खेलते हुए भारत खिलाड़ियों ने पहला सेट 54-52 से जीतकर अपने प्रतिद्वंद्वियों पर दो अंक की बढ़त बनाई थी। इसके बाद इलफत अब्दुलिन, दास्तान करीमोव और एलेक्जेंडर येरेमेन्को की कजाखस्तान की तिकड़ी ने दूसरे सेट में शानदार वापसी करते हुए चार 10 अंक बनाकर 58-58 से बराबरी कर ली। इसके बाद तीसरे सेट में भारतीय खिलाड़ी दबाव में दिखाई दिए। इस सेट में भारत ने एक निशाना आठ अंक पर लगाया जिसके चलते हुए कजाखस्तान ने 56-54 से यह सेट जीतकर स्कोर 3-3 कर दिया।

इसके बाद भोगे और उनके साथियों ने दबाव में बेहतरीन संयम खेल दिखाया। क्यूंकि चौथे सेट में भारत ने 57 अंक जुटाए जबकि कजाखस्तान की टीम 52 अंक ही जुटा पाई थी। इसके चलते हुए भारत ने 5-3 की जीत के चलते हुए फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं अब फाइनल में भारतीय टीम का सामना दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से होने वाला है। क्यूंकि दक्षिण कोरिया की टीम ने उज्बेकिस्तान को 6-2 से हराया है।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट में दक्षिण कोरिया ने अबकी बार कम चर्चित नामों वाली दूसरी श्रेणी की टीम भेजी है। वहीं अब यह देखने वाली बात है कि क्या भारत अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीत पाता है या नहीं। क्यूंकि इस समय लगातार दो महाद्वीपीय खिताब जीतने की कोशिश में जुटी मजबूत भारतीय कंपाउंड महिला टीम ने भी काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
इसके चलते हुए भारत की पशिखा, ज्योति सुरेखा वेन्नाम और प्रथिका प्रदीप की तिकड़ी ने मेजबान बांग्लादेश को 234-227 से आसानी से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके बाद अब उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त कोरिया की टीम से होगा। क्यूंकि उन्होंने भी दूसरे सेमीफाइनल में ईरान को 237-227 से हराया था। इसके चलते हुए अब भारत की रिकर्व पुरुष और कंपाउंड महिला टीम दोनों फाइनल में भाग लेने वाली है।

इसके चलते हुए अब इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक जीतने की भारत की उम्मीद भी जीवित है। वहीं अभी व्यक्तिगत और मिश्रित टीम स्पर्धाएं शुरू होनी बाकी हैं। इससे दो साल पहले एशियाई चैंपियनशिप में भारत तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक के साथ कोरिया के बाद दूसरे स्थान पर रहा था। उस समय उनके सात में से छह पदक कंपाउंड स्पर्धाओं में आए थे। जबकि महिला टीम ने रिकर्व वर्ग में एकमात्र पदक कांस्य जीता था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

