IND vs SA: टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए पहले मैच में गर्दन में अकड़न के कारण पहले मैच में हिस्सा नहीं ले पाए थे। वो पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान ही चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वो उस मैच में भाग नहीं ले पाए थे। हालाँकि अब कोच गौतम गंभीर ने उनकी हेल्थ के बारे में अपडेट दिया है और बताया है कि वो अगले मैच के लिए खेलने के लिए फिट हो पाएंगे या नहीं। तो चलिए जानते हैं भारतीय कप्तान की हेल्थ अपडेट के बारे में।
फिजियो से मंजूरी के बाद लिया जाएगा अगले मैच में खिलाने का फैसला

कोलकाता में हुए पहले मैच में हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करने टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर आए थे। उनसे टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल की हेल्थ के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनको हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन उन्हें 4–5 दिन रेस्ट करने के लिए बोला गया है। उनके गुवाहाटी में होने वाले अगले मैच में खेलने का निर्णय उनकी फिटनेस को देखने के बाद और फिजियो की मंजूरी के बाद लिया जाएगा।
गर्दन में जकड़न के कारण हिस्सा नहीं ले पाए थे गिल
आपको बता दें कि गिल टेस्ट मैच में भारत की पहली पारी के दौरान चोटिल हो गए थे। वो अपनी पारी में मात्र 3 गेंद ही खेल पाए थे, जिसमें एक चौके की मदद से 4 रन बनाए थे। उस चौके के बाद ही उनकी गर्दन में अकड़न महसूस हुई थी, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और वो वहाँ पर भर्ती रहे थे। उनकी हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें डिस्चार्ज तो कर दिया गया है लेकिन अगले मैच में खेलना मुश्किल लग रहा है। गिल के इस मैच में हिस्सा न लेना भी हार की बड़ी वजह रहा है।
124 रन बनाने में सफल नहीं हुई टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने चौथी पारी में 124 रनों का लक्ष्य रखा था। भारतीय टीम इस छोटे से टोटल को चेज़ करने में सफल नहीं हुई थी और 30 रनों से मैच गंवाना पड़ा। गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद टीम इंडिया की घर में यह 8 मुकाबलों में चौथी हार है और जो 4 मुकाबलों में जीत मिली हैं, उनमें भी बांग्लादेश और वेस्टइंडीज की टीम शामिल थी।
कोच गौतम गंभीर के ऊपर भी लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। क्योंकि यह जानने के बाद भी कि टीम इंडिया के बल्लेबाज स्पिन अच्छी नहीं खेल पाते हैं, फिर भी रैंक टर्नर पिच दी गई थी। यही नहीं, टीम में 4 ऑलराउंडर खिलाने की स्ट्रैटेजी भी फ्लॉप हो रही है।

