Deaflympics 2025: टोक्यो में हो रहे 25वें समर डेफलिम्पिक्स में भारतीय निशानेबाज़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर भारत का तिरंगा लहरा दिया है। भारतीय महिला निशानेबाज अनुया प्रसाद, उनका आज जनदिन भी था और उनकी साथी निशानेबाज प्रांजली प्रशांत धुमाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में काफी शानदार प्रदर्शन किया है।
अनुया ने जीता स्वर्ण और प्रांजली को मिला रजत :-

भारत की महिला निशानेबाज अनुया प्रसाद ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है। जबकि उनकी साथी महिला निशानेबाज प्रांजली प्रशांत धुमाल ने भी इसी स्पर्धा में ही रजत पदक जीतकर अपने नाम किया है। इसके चलते हुए अब इन दोनों ने भारत का गौरव बढ़ाया है। इसके अलावा अनुया ने इस दौरान डेफ फाइनल विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जबकि प्रांजली ने क्वालिफिकेशन में नई विश्व और डेफलिम्पिक रिकॉर्ड स्थापित किया है।
महिला 10 मीटर एयर पिस्टल :-

महिलाओं के इस फाइनल की पहली सीरीज में अनुया ने 52.5 अंक लेकर बढ़त बना ली और पूरे मुकाबले में इसे बरकरार रखा था। इसके बाद अंत में उन्होंने 241.1 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीतकर अपने नाम कर लिया। जबकि उनकी साथी खिलाड़ी प्रांजली धुमाल ने 236.8 अंक लेकर रजत पदक हासिल किया है। इसके अलावा ईरान की महला सामीई ने कांस्य पर कब्ज़ा किया है। इससे पहले क्वालिफिकेशन में प्रांजली ने 572-12x का स्कोर बनाकर अपने ही विश्व और डेफलिम्पिक्स रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। क्यूंकि इससे पहले उनके रिकॉर्ड क्रमशः 568 और 561 थे।
पुरुष वर्ग में अभिनव देशवाल को मिला रजत :-

इसके अलावा पुरुषों की एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत के पुरुष निशानेबाज अभिनव देशवाल ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 235.2 अंक के साथ रजत पदक जीता है। जबकि कोरिया के निशानेबाज ताए यंग किम ने 238.2 अंक के साथ स्वर्ण जीता है। वहीं क्रोएशिया के बोरिस ग्राम्न्याक ने 215.3 अंक की साथ कांस्य पदक जीता है। इससे पहले अभिनव ने क्वालिफिकेशन में 576 अंक दागते हुए विश्व और डेफलिम्पिक्स रिकॉर्ड की बराबरी की थी। जबकि भारत के दूसरे प्रतिभागी रुदार विनोद कुमार 549 अंकों के साथ 12वें स्थान पर रहे हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

