साउथ अफ्रीका की टीम भारत के दौरे पर आई हुई है। दो मैचों की सीरीज में पहले मैच में टीम इंडिया को 30 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीत से दक्षिण अफ्रीका को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में फायदा हुआ है और छलांग लगाकर अपनी स्थिति मज़बूत कर ली है। दूसरी ओर, भारत को पॉइंट्स टेबल में झटका लगा है। चौथी पारी में 124 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम महज़ 93 रनों पर ढेर हो गई।
इस हार के बाद भारतीय टीम का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने का सपना भी धुंधला होता हुआ दिख रहा है। तो चलिए जानते हैं कि अब उन्हें कितने मैच जीतने होंगे ताकि वे फाइनल में जगह बना सकें।
चौथे स्थान पर है टीम इंडिया

न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में करारी हार के बाद भारत 2025 के फाइनल में जगह बनाने में असफल हो पाया था। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की मौजूदा पॉइंट्स टेबल के अनुसार टीम इंडिया चौथे नंबर पर है और उन्होंने अब तक 8 मैच खेले हैं, जो अन्य टीमों की तुलना में काफी अधिक हैं।
पहले और दूसरे स्थान पर इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की फाइनलिस्ट ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका हैं। दोनों ने अभी तक केवल तीन-तीन मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया ने अपने सभी मैच जीते हैं, जिससे उनका पॉइंट परसेंटेज 100 है, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 2 मैच जीते हैं और उनका परसेंटेज 66.67 है। श्रीलंका भी बराबर जीत के साथ 66.67 अंक प्रतिशत के मामले में भारत से आगे है। भारत का वर्तमान पॉइंट प्रतिशत 54.14 है।
टीम इंडिया को 10 मुकाबले खेलने हैं
टीम इंडिया को 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अभी 10 मैच और खेलने हैं। इन 10 मैचों में से छह घर पर खेले जाएँगे जबकि 4 मुकाबले बाहर खेले जाने हैं। टीम इंडिया को अभी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक मुकाबला खेलना है, श्रीलंका के खिलाफ दो, न्यूजीलैंड के खिलाफ दो और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में पांच मैचों की सीरीज खेलनी है।
पिछले तीन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की पॉइंट्स टेबल देखें, तो भारत ने 58.8% और न्यूजीलैंड 72.2% पॉइंट्स परसेंटेज के साथ फाइनल में पहुँच थे। 2023 में भारत 58.8% और ऑस्ट्रेलिया 66.67% के साथ फाइनल खेले थे, जबकि 2025 में ऑस्ट्रेलिया 67.54% और दक्षिण अफ्रीका 69.44% फाइनल में पहुँचे थे।
टीम इंडिया को 7 जीत दर्ज करना ज़रूरी
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने वाली टीमों का पॉइंट परसेंटेज 64 से 68 के बीच रहा है। टीम इंडिया अगर बचे हुए सभी 10 मैच जीत जाती है, तो उसका पॉइंट परसेंटेज 79.63 हो जाएगा। नौ जीत के साथ यह 74.07 हो जाएगा और आठ जीत के साथ 68.52 हो जाएगा। यह पॉइंट परसेंटेज भारत को फाइनल में पहुँचाने के लिए सही रहेगा। लेकिन सात जीत टीम इंडिया के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकती हैं। अगर सात जीत हासिल हो जाती हैं, तो बाकी मैच ड्रॉ हों या हार, इसका असर भारत के अंक प्रतिशत पर भी पड़ेगा।

