IPL 2026: इस समय आईपीएल 2026 की तैयारियां काफी जोरों-शोरों से चल रही हैं। इसके लिए नीलामी भी आगामी 16 दिसंबर को अबु धाबी में होने वाली है। वहीं अब इस मिनी ऑक्शन से पहले 8 टीमों के कप्तान तो तय हो गए हैं, लेकिन 2 टीमों के कप्तान अभी तय नहीं हैं। आइए अपने इस आर्टिकल में आज हम उन 8 टीमों के कप्तानों के बारे में बताते हैं और साथ ही साथ आपको उनकी सैलरी के बारे में भी बताते हैं। जिसके चलते हुए आपको यह पता चल जाएगा कि आईपीएल 2026 का सबसे ज्यादा सैलरी लेने वाला कप्तान कौन है।
1. चेन्नई सुपर किंग्स :-

इस समय आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बड़े बदलाव की तरफ देख रही है। क्यूंकि इस फ्रेंचाइजी ने अपने 13 खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इसमें रवींद्र जडेजा और सैम करन की ट्रेडिंग भी शामिल है। वहीं इस रिटेंशन के तुरंत बाद CSK ने कंफर्म कर दिया था कि ऋतुराज गायकवाड ही टीम के कप्तान रहेंगे। इस टीम के कप्तान को 18 करोड़ रुपये सालाना सैलरी मिल रही है।
2. मुंबई इंडियंस :-

इस अपकमिंग सीजन के लिए मुंबई इंडियंस टीम का कप्तान भी तय है। क्यूंकि इस बार भी हार्दिक पांड्या ही मुंबई टीम की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। मुंबई की टीम मुंबई हार्दिक को सालाना 16.35 करोड़ रुपये सैलरी देती है।
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु :-

आईपीएल 2025 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने अपना पहला खिताब जीता था। इस टीम को यह पहला खिताब कप्तान रजत पाटीदार ने दिलाया था। वहीं इस अपकमिंग सीजन में भी वही टीम की कमान संभालेंगे। वहीं यह फ्रेंचाइजी अपने इस चैंपियन कप्तान को सालाना 11 करोड़ रुपये सैलरी देती है।
4. सनराइजर्स हैदराबाद :-

इस अपकमिंग आईपीएल सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने अपने कप्तान का नाम कंफर्म कर दिया है। इस सीजन में भी उनकी टीम की कप्तानी पैट कमिंस ही करने वाले हैं। वहीं यह फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को सालाना 18 करोड़ रुपये सैलरी देती है।
5. लखनऊ सुपर जायंट्स :-

आईपीएल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद इस टीम ने उनको अपना कप्तान नियुक्त कर दिया था। वहीं वह आईपीएल के इतिहास के सबसे ज्यादा सैलरी वाले क्रिकेटर और कप्तान भी हैं। इसके अलावा वह ही आईपीएल 2026 के भी हाईएस्ट पेड कैप्टन होने वाले हैं।
6. गुजरात टाइटंस :-

इस अपकमिंग आईपीएल सीजन में भी गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल ही करते हुए दिखाई देने वाले हैं। गिल को फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद कप्तान नियुक्त किया था। वहीं यह टीम शुभमन को सालाना 16.5 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में देती है।
7. पंजाब किंग्स :-

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स की टीम ने श्रेयस अय्यर को खरीदकर अपनी टीम की कमान सौंपी थी। इसके अलावा उन्होंने कप्तानी करते हुए पिछले आईपीएल सीजन में इस टीम को फाइनल में भी पहुंचाया था। लेकिन तब यह टीम आरसीबी के हाथों फाइनल मैच हार गई थी। इसके अलावा यह टीम अय्यर को सालाना 26.75 करोड़ रुपये सैलरी देती है।
8. दिल्ली कैपिटल्स :-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2025 में अक्षर पटेल को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इस बार भी वही टीम की कमान संभालेंगे। यह फ्रेंचाइजी अक्षर पटेल को सालाना 16.50 करोड़ रुपये सैलरी के रूप में देती है।
अभी राजस्थान और कोलकाता के कप्तान नहीं हैं तय :-
इस अपकमिंग आईपीएल सीजन 2026 के लिए 8 टीमों के कप्तान तो तय हो गए हैं। लेकिन अभी बाकि के 2 टीमों के कप्तान तय नहीं हुए हैं। वहीं हमें पूरी उम्मीद है कि कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें नीलामी से अपने लिए कप्तान की खरीददारी जरूर करेगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

