T20 World Cup 2026 Venue: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शेड्यूल का ऐलान बीते दिन मंगलवार, 25 नवंबर को कर दिया है। वहीं इस बार मेगा टूर्नामेंट की शुरुआत आगामी 7 फरवरी से होगी। जबकि इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाएगा। इसके अलावा भारत और श्रीलंका इस बार संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने वाले हैं। वहीं इस बार भारत के 5 शहर और श्रीलंका के 3 शहर टूर्नामेंट की मेजबानी करने वाले हैं। वहीं इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा इस बार अगर पाकिस्तान की टीम फाइनल में पहुंचती है तो फिर मैच कोलंबो में खेला जाएगा।
भारत के ये 5 शहर करेंगे टी20 वर्ल्डकप 2026 की मेजबानी :-

इस बार भारत के 5 शहर दिल्ली, चेन्नई, मुबई, अहमदाबाद और कोलकाता के स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं इस बार दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम, चेन्नई का एम ए चिदंबरम स्टेडियम, कोलकाता का ईडन गार्डन्स, अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम और मुंबई का वानखड़े स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले की मेजबानी करने वाला है।
श्रीलंका के इन 3 शहरों में खेले जाएंगे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच :-
Venues for the ICC Men's #T20WorldCup 2026 have been locked in 🏟️ pic.twitter.com/e7NWZeDj8h
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 25, 2025
इसके अलावा इस बार श्रीलंका के इन 3 शहरों को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले के लिए चुना गया है। इनमें कैंडी का सिंहली स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबे का पल्लेकेले स्टेडियम, और कोलंबो का आरप्रेमदास स्टेडियम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की मेजबानी करने वाला है।
एक ही ग्रुप में हैं भारत और पाकिस्तान की टीम :-
The schedule for ICC Men’s @T20WorldCup 2026 is here! 📅
The matches and groups were unveiled at a gala event in Mumbai led by ICC Chairman @JayShah, and with new tournament ambassador @ImRo45 and Indian team captains @surya_14kumar and Harmanpreet Kaur in attendance.
✍️:… pic.twitter.com/FlAbAvFO6I
— T20 World Cup (@T20WorldCup) November 25, 2025
इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है। तभी तो इन सभी टीमों को कुल 4 ग्रुप में बांटा गया है। वहीं इस बार एक ग्रुप में कुल 5 टीमों को रखा गया है। जबकि भारत और पाकिस्तान की टीम दोनों को ग्रुप-ए में रखा गया है। वहीं इस बार भारत-पाकिस्तान के ग्रुप में यूएसए और नीदरलैंड्स के अलावा नामीबिया की टीम को भी रखा गया है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल :-
7 फरवरी : भारत बनाम यूएसए – मुंबई
12 फरवरी : भारत बनाम नामीबिया – दिल्ली
15 फरवरी : भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
18 फरवरी : भारत बनाम नीदरलैंड्स – अहमदाबाद
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

