Golf: भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर से के साथ खिताब जीत लिया है। इसके अलावा उनका जन्म साल 1988 में भारत के कपूरथला के एक खिलाड़ी परिवार में हुआ था। क्यूंकि उनके पिता और माता ने क्रमशः ट्रैक एंड फील्ड और हॉकी में भारत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व किया था। इसके चलते हुए उन्होंने गोल्फ़ को बचपन से ही अपना लिया था। क्यूंकि वह केवल चार साल के थे जब उन्होंने अपने पिता एच.एस. भुल्लर से गोल्फ़ सीखना शुरू कर दिया था।
गगनजीत भुल्लर ने जीता तीसरा आईजीपीएल खिताब :-
भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने अंतिम दौर में पांच अंडर 67 के स्कोर के साथ बीते दिन गुरुवार को खिताब जीत लिया है। इसके अलावा वह आईजीपीएल टूर पर तीन खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में अपने पहले दौर में एक अंडर 71 के स्कोर से अपनी अहुरुआत करते हुए भुल्लर ने अंतिम दो दौर में 67 के समान स्कोर से कुल 11 अंडर के स्कोर से खिताब जीतकर अपने नाम किया है।

इसके अलावा भारत के 21 साल के अन्य गोल्फ प्रतिभावान खिलाड़ी राघव चुघ अंतिम दौर में चार अंडर 68 के स्कोर से कुल 10 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। जबकि फिलिपीन्स के जस्टिन किबान, मैक्सिको के सेंटयागो डि ला फुएंटेस और भारतीय-अमेरिकी मानव शाह आठ अंडर के कुल स्कोर के साथ इस टूर्नामेंट में संयुक्त तीसरे स्थान पर रहे हैं।
गगनजीत भुल्लर की खास उपलब्धियां :-

भारत के स्टार गोल्फ खिलाड़ी गगनजीत भुल्लर ने एशियाई टूर पर अपनी पहली जीत फरवरी में एशियाई टूर इंटरनेशनल में खेलते हुए हासिल की थी। तब इस टूर्नामेंट में अंतिम दौर में जाने से पहले भुल्लर नेता से छह स्ट्रोक पीछे चल रहे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने 64 (-8) का स्कोर बनाकर एक स्ट्रोक से प्रतियोगिता जीत ली थी। इसके अलावा उन्होंने अपने शानदार दौर ने सुवान गोल्फ एंड कंट्री क्लब में एक नया कोर्स रिकॉर्ड भी बनाया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

