सुर्यकुमार यादव ने आदित्य तारे का रिकॉर्ड तोड़कर मुंबई के लिए टी20 में सबसे ज्यादा रन बना लिए हैं।
मुंबई क्रिकेट की समृद्ध परंपरा में एक और बड़ा अध्याय जुड़ गया है, क्योंकि भारत के मौजूदा टी20 अन्तर्राष्ट्रीय टीम के कप्तान सुर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
यह उपलब्धि उनके लंबे समय से चले आ रहे निरंतर प्रदर्शन की गवाही देती है और बताती है कि कैसे उन्होंने घरेलू क्रिकेट में भी उतनी ही मजबूती से अपना प्रभाव बनाए रखा है, जितना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है।
सूर्या ने यह रिकॉर्ड सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में केरला के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए हासिल किया, जहां उन्होंने 25 गेंदों में 32 रन की पारी खेलते ही आदित्य तारे के 1713 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए कुल 1717 रन पूरे किए।
यह सफर 71 मैचों में 145.38 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ पूरा हुआ है, जिसमें 9 अर्धशतक और 94* रनों की उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी भी शामिल है।
आदित्य तारे और श्रेयस अय्यर अब पीछे छूटे
मुंबई के पूर्व कप्तान आदित्य तारे अब इस सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं, जिन्होंने 68 मैचों में 1713 रन बनाए हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर श्रेयस अय्यर मौजूद हैं, जिन्होंने केवल 54 मैचों में 1706 रन जोड़कर अपनी काबिलियत का अलग ही स्तर दिखाया है। इन दोनों खिलाड़ियों के शानदार रिकॉर्ड को पार करना सुर्यकुमार की क्वालिटी और निरंतरता को और भी स्पष्ट करता है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी सूर्या की बादशाहत कायम
सुर्यकुमार यादव का अंतरराष्ट्रीय टी20 रिकॉर्ड भी उतना ही प्रभावशाली है, क्योंकि वह पहले ही खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में शामिल करा चुके हैं। उन्होंने 95 टी20 मैचों में 2754 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं।
उनकी 164.41 की स्ट्राइक रेट यह बताती है कि वह किस तरह तेज और प्रभावी बल्लेबाजी करने की क्षमता रखते हैं, जो लगातार भारतीय टीम की मजबूती का बड़ा कारण बनी हुई है।
IPL और CLT20 में भी दिखी सूर्या की चमक
आईपीएल में सूर्या की बल्लेबाजी हमेशा चर्चा में रही है, क्योंकि उन्होंने 166 मैचों में 4311 रन जोड़कर दो शतक और 29 अर्धशतक के साथ अपनी काबिलियत साबित की है। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसे फ्रैंचाइजी के लिए उनका योगदान हमेशा टीम की सफलता की कुंजी रहा है।
इसके अलावा, उन्होंने चैंपियंस लीग टी20 में भी आठ मैचों में 123 रन बनाए हैं, जो बताता है कि वह हर मंच पर लगातार टीम के लिए भरोसेमंद प्रदर्शन करते आए हैं।
मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- सूर्यकुमार यादव – 1717*
- आदित्य तारे – 1313
- श्रेयस अय्यर – 1706
- अजिंक्य रहाणे – 1592*
- शिवम दुबे – 1098*
- पृथ्वी शॉ – 1010
(नोट: यहाँ दिए गए सभी आंकड़े 05 दिसम्बर तक अपडेटेड हैं।)
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

