भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पाँच टी20 मैचों की सीरीज़ होने वाली है। इससे पहले टेस्ट सीरीज़ दक्षिण अफ्रीका ने जीती थी और वनडे सीरीज़ भारत ने जीती थी। अब दोनों टीमें टी20 मैचों में आमने-सामने होंगी। भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे और दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी एडन मार्करम करेंगे। टी20 सीरीज़ में भारतीय टीम काफी बदली हुई दिखाई देगी। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह इस बार खेलेंगे, जिन्हें वनडे में आराम दिया गया था। हार्दिक पांड्या भी इस सीरीज़ से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। इसके अलावा शिवम दुबे, जितेश शर्मा और संजू सैमसन भी टीम का हिस्सा होंगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 कब और कहाँ?
भारत और दक्षिण अफ्रीका की पाँच मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मुकाबला मंगलवार, 9 दिसंबर को कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा और टॉस शाम 6:30 बजे होगा।
IND vs SA लाइव मैच कैसे देखें
भारत और दक्षिण अफ्रीका की पाँच मैचों वाली टी20 सीरीज़ आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के टीवी चैनलों पर देख सकते हैं, जहाँ अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों में कमेंट्री उपलब्ध होगी। मोबाइल पर मैच देखने के लिए आप जियोहॉटस्टार पर सभी टी20 मुकाबले लाइव देख पाएँगे।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वाले टी20 मैचों के लिए दोनों टीम का स्क्वाड
टी20 सीरीज़ के लिए भारतीय टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव और हर्षित राणा।
टी20 सीरीज़ के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम:
एडन मार्करम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, मार्को यानसेन, क्विंटन डिकॉक, ट्रिस्टन स्टब्स, डानोवन फरेरा, ओटनील बार्टमैन, क्वेना मफाका, एनरिक नॉर्टजे, केशव महाराज और लुंगी नगिदी।

