Upcoming T20I Series: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इसी दिसंबर के महीने में श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ 5 मैचों की टी-20 आई सीरीज खेलनी है। तभी तो अब इस अपकमिंग सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इसके लिए भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है।
जबकि टीम इंडिया की उपकप्तानी स्मृति मंधाना का सौंपी गई है। इसके अलावा भारतीय टीम के इस स्क्वाड में कुछ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। जिन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके अलावा आइए अब आपको बताते हैं कि इस बार भारतीय टीम में कौन-कौन से खिलाड़ियों को मौका मिला है।
टीम इंडिया का हुआ ऐलान :-
इस बार श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में जी. कमलिनी और वैष्णवी शर्मा को भी मौका दिया गया है। क्यूंकि ये दोनों भारत की अंडर-19 महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का हिस्सा थीं।

इसके चलते हुए अब इन दोनों को भारत की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। वहीं इन दोनों खिलाड़ियों को सीनियर भारतीय टीम में पहली बार मौका मिला है। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर भी इस सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वॉड का हिस्सा हैं।
ऐसी रहने वाली है भारतीय महिला टीम :-
🚨 News 🚨#TeamIndia’s squad for the 5⃣-match T20I series against Sri Lanka Women announced.
More details – https://t.co/CS41IPCECP#INDvSL | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/uqavBNZpEL
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 9, 2025
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणानी, वैष्णवी शर्मा.
भारत-श्रीलंका टी-20 सीरीज का पूरा शेड्यूल :-
🚨 News 🚨
Schedule for @IDFCFIRSTBank T20I series against Sri Lanka Women announced.
Details ▶️ https://t.co/jYCdTE8YhA#TeamIndia | #WomenInBlue | #INDvSL pic.twitter.com/wK4d5c0XLQ
— BCCI Women (@BCCIWomen) November 28, 2025
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच इसी महीने 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है। वहीं इस सीरीज का पहला टी-20 मैच 21 दिसंबर को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला 23 दिसंबर को सेम वेन्यू पर खेला जाएगा। इसके बाद आखिरी के 3 मैच क्रमश: 26 दिसंबर, 28 दिसंबर और 30 दिसंबर को तिरुवंतपुरम में खेले जाएंगे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

