T20 Internationals: भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच इस समय 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 101 रन से हरा दिया था। वहीं इस जीत में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था। इसके अलावा इस मैच में सभी को विकेटकीपिंग करते हुए जितेश शर्मा ने भी काफी प्रभावित किया था। क्यूंकि कटक में खेले गए पहले टी 20 मैच में संजू सैमसन टीम का हिस्सा नहीं थे। तब इस मैच में विकेटकीपिंग करते हुए जितेश शर्मा ने 4 शिकार किए थे। आइए इस बीच एक मैच में सर्वाधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपरों के बारे में भी एक बार जान लेते हैं।
1. महेंद्र सिंह धोनी : 5 शिकार :-
इस सूची में पहले पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। क्यूंकि भारतीय टीम ने साल 2018 में ब्रिस्टल में खेले गए टी-20 में इंग्लैंड क्रिकेट टीम को 7 विकेट से हराया था। वहीं तब उसी मैच में भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने भी 5 शानदार कैच पकडे थे।

इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम ने अपने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के शतक (100) की मदद से केवल 19वें ओवर में ही उस लक्ष्य को हासिल कर लिया था। वहीं उस मैच में रोहित के अलावा विराट कोहली ने भी 43 रनों की पारी खेली थी।
2. धोनी ने इन 3 मैचों में किए हैं 4-4 शिकार :-

इसके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए साल 2010 में ग्रोस आइलेट में 4 शिकार किए थे। जबकि इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2012 में कोलंबो में भी यही कारनामा किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2017 में कटक में भी श्रीलंका की टीम के खिलाफ भी 4 शिकार किए थे।
3. दिनेश कार्तिक : 4 शिकार :-
इसके अलावा साल 2022 में साउथैम्प्टन में खेले गए टी-20 मैच में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने मेजबान इंग्लैंड की टीम को 50 रनों से हराया था। वहीं तब उसी मैच में भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने 3 कैच और 1 स्टंपिंग की थी।

इसके अलावा उस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों के बाद 8 विकेट के नुकसान पर 198 रन का स्कोर खड़ा किया था। इस मैच में हार्दिक पांड्या ने शानदार अर्धशतक (51) लगाया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में इंग्लैंड क्रिकेट टीम केवल 148 रन पर ही ऑलआउट हो गई थी।
4. जितेश शर्मा : 4 शिकार :-
साल 2025 में कटक में खेले गए सीरीज के पहले टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं इस मैच में भारतीय टीम के लिए हार्दिक पंडया ने नाबाद 59 रन बनाए थे।

इसके बाद इन रनों के जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 12.3 ओवरों में ही केवल 74 रनों पर ही ढेर हो गई थी। वहीं इस मैच में भारतीय विकेटकीपर जितेश शर्मा ने मैच में 4 कैच पकड़े थे। इसके अलावा उन्होंने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 गेंदों में नाबाद 10 रन बनाए थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

