IPL 2026: इस बार आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में बीते मंगलवार 16 दिसंबर को हुआ था। वहीं इस मिनी ऑक्शन में आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक मुंबई इंडियंस की टीम ने भी अपने संयोजन के हिसाब से दांव लगाकर अपना दल पूरा किया था। क्यूंकि इस टीम ने अपने ज्यादातर खिलाड़ियों को पहले ही रिटेन कर लिया था। इसके अलावा हार्दिक पंड्या एक बार फिर एमआई टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। आइए इस मिनी ऑक्शन के बाद एमआई की पूरी टीम पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
मिनी ऑक्शन में एमआई ने इन खिलाड़ियों पर खेला अपना दाव :-
इस बार हुए मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम के पास ज्यादा पैसे नहीं थे। इसके बावजूद भी उनके पास अभी पर्स में 55 लाख रुपये बच भी गए हैं। वहीं इस बार कम पैसे होने के कारण भी मुंबई की टीम ने विदेशी खिलाड़ियों में से केवल क्विंटन डिकॉक पर 1 करोड़ रुपये खर्च करके अपने साथ जोड़ा है। जबकि इससे पहले भी डिकॉक इस मशहूर फ्रेंचाइजी का हिस्सा रह चुके हैं।

इसके अलावा अफ्रीकी विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेलटन का फॉर्म अभी अच्छा नहीं चल रहा है। तभी तो अब ऐसे में डिकॉक उनके बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इसके अलावा एमआई की टीम ने घरेलू खिलाड़ियों पर अपना दांव खेला है। इसके अलावा यह टीम इस बार मिनी ऑक्शन में केवल 2.75 करोड़ रुपये के साथ उतरी थी।
आईपीएल 2026 के ऑक्शन के बाद ऐसी दिखती है MI की टीम :-
MI के लिए रिटेन किए गए खिलाड़ी : रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिन्ज, रयान रिकेलटन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा और अल्लाह गजनफर।

MI ने खरीदे ये खिलाड़ी : क्विंटन डिकॉक (1 करोड़), मयंक रावत (30 लाख), दानिश मालेवार (30 लाख), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख), मोहम्मद इजहार (30 लाख)।
ऐसी हो सकती है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन :-

आईपीएल 2026 के सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम डिकॉक, सेंटनर, गजनफर और बोल्ट के रूप में 4 विदेशी खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है। इसके अलावा यह टीम नमन को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती है। जबकि इस टीम के पास दीपक चाहर और बुमराह के रूप में भारतीय तेज गेंदबाज को खिला सकती है।
MI की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिन्ज, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
IPL 2025 में ऐसा रहा था मुंबई इंडियंस टीम का प्रदर्शन :-
आईपीएल 2025 का पिछला सीजन मुंबई इंडियंस की टीम के लिए अच्छा रहा था। क्यूंकि पिछले सीजन में इस टीम ने अपने 14 मुकाबलों में खेलते हुए 8 में जीत हासिल की थी। जबकि इस टीम को पिछले सीजन केवल 6 में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तब यह टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी।

इसके बाद मुंबई की टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ संयुक्त रूप से सर्वाधिक 5 खिताब जीते हैं। मुंबई इंडियंस की टीम साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल की विजेता बनी थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

