Chess: साल 2025 में अपनी खराब फॉर्म से जूझ रहे विश्व चैंपियन डी गुकेश के पास विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में जीत के साथ सत्र का समापन करने का अहम मौका है। इसके अलावा इस बार सितारों से सजी विश्व रैपिड और ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में भारत की कोनेरू हम्पी अपने खिताब की रक्षा करने उतरेंगी।
सितारों से सजा यह साल का आखिरी टूर्नामेंट :-
इसके अलावा सत्र के आखिरी टूर्नामेंट में पांच बार के विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन, अमेरिका के फेबियानो कारूआना और वेसली सो, रूस के ग्रैंडमास्टर इयान नेपोम्नियाश्ची के साथ भारत के आर. प्रज्ञानंदा, अर्जुन एरिगैसी और निहाल सरीन भी ओपन वर्ग में हिस्सा लेने वाले हैं।

इसके अलावा दो साल पहले चीन के दिग्गज खिलाड़ी डिंग लिरेन को हराकर विश्व खिताब जीतने वाले डी गुकेश इस साल अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। जबकि टाटा स्टील टूर्नामेंट में गुकेश को अपने ही साथी खिलाड़ी आर. प्रज्ञानंदा से हार का सामना करना पड़ा था। तभी तो अब अगले साल होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले यह टूर्नामेंट गुकेश के लिए अपना खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा हासिल करने का अंतिम बड़ा अवसर भी माना जा रहा है।
एरिगेसी की रहेगी फॉर्म में आने की कोशिश :-

इसके अलावा भारत के 22 वर्षीय स्टार चेस खिलाड़ी अर्जुन एरिगेसी गोवा में फिडे विश्व कप के जरिए कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद इस प्रतियोगिता में मजबूत वापसी करने की कोशिश करने वाले हैं। जबकि चेस के इस खेल में भारत का दबदबा इस बात से साफ झलकता है कि रैपिड और ब्लिट्ज ओपन वर्ग में भारत के रिकॉर्ड 29 खिलाड़ी और महिला वर्ग में 13 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इसके अलावा इस बार दो बार की रैपिड चैंपियन और महिला विश्व कप विजेता भारत की स्टार महिला खिलाड़ी दिव्या देशमुख भी खिताबी दौड़ में शामिल हैं। जबकि इस बार ओपन वर्ग में रैपिड स्पर्धा के 13 दौर खेले जाने वाले हैं। जबकि महिला वर्ग में इस बार 11 दौर खेले जाने वाले हैं। वहीं इस बार 15 मिनट का समय नियंत्रण होगा और हर चाल पर 10 सेकंड की वृद्धि दी जाएगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

