Ashes Series: एशेज सीरीज हमेशा से क्रिकेट की दो दिग्गज टीमों इंग्लैंड क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच खेली जाती है। वहीं पिछले 2 दशकों में एशेज सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम का प्रदर्शन काफी निशाजनक रहा है। इसके चलते हुए इस 21वीं सदी में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ केवल 4 बार एशेज सीरीज को जीता है। इसके अलावा एशेज सीरीज 2025-26 पर भी ऑस्ट्रेलिया की टीम अपना कब्जा कर चुकी है। वहीं इस बार ऑस्ट्रेलिया की तरफ से ट्रेविस हेड ने इस सीरीज में अभी तक खेलते हुए 600 रन बना लिए हैं। आइए इस बीच अब 21वीं सदी में एक संस्करण में 500+ रन वाले सलामी बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. माइकल वॉन : 633 रन :-
साल 2002-03 की एशेज सीरीज में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज माइकल वॉन का बल्ला खूब चला था। उस सीरीज में उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में खेलते हुए 63.30 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ सबसे ज्यादा 633 रन बनाए थे।

उस सीरीज में पूर्व इंग्लिश कप्तान के बल्ले से 3 शतक भी आए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर 183 रन रहा था। जबकि इस सीरीज में वह 2 पारियों में शून्य पर भी आउट हुए थे। इसके अलावा तब उनके शानदार प्रदर्शन के बाद भी उनकी टीम को उस सीरीज में 1-4 से हार मिली थी।
2. एलिस्टर कुक : 766 रन :-
साल 2010-11 की एशेज सीरीज को इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने 3-1 से जीतकर अपने नाम किया था। तब उस सीरीज में इंग्लैंड टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने बड़ी भूमिका निभाई थी। उस समय उन्होंने 5 टेस्ट की 7 पारियों में खेलते हुए 127.66 की काफी शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 766 रन बनाए थे।

उस समय उनके बल्ले से हमें 3 शतक और 2 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि तब उन्होंने नाबाद रहते हुए एक दोहरा शतक (235*) भी लगाया था। वहीं उनके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज 600 रन भी नहीं बना पता था।
3. डेविड वार्नर : 523 रन :-
साल 2013-14 की एशेज सीरीज को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपने घर पर खेलते हुए 5-0 से जीता था। वहीं उस समय पूरी सीरीज में कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। तब उन्होंने 10 पारियों में खेलते हुए 58.11 की बल्लेबाजी औसत के साथ 523 रन बनाए थे।

वहीं उस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 124 रन का रहा था। जबकि उस पूरी सीरीज में उनके बल्ले से 2 शतक और 2 ही अर्धशतक भी आए थे। उनके अलावा उसी सीरीज में ब्रैड हेडिन ने भी 8 पारियों में खेलते हुए 493 रन बनाए थे।
4. ट्रेविस हेड : 600 रन :-
साल 2025-26 की एशेज सीरीज में ट्रेविस हेड ने अभी तक 5 मैचों की 9 पारियों में खेलते हुए 66.66 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 600 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से अभी तक 3 शतक भी आ गए हैं। वहीं उन्होंने सिडनी टेस्ट की पहली पारी में 166 गेंदों में 163 रन बनाए थे।

जबकि इससे पहले उन्होंने एडिलेड टेस्ट और पर्थ टेस्ट में भी शतक लगाया था। इसके अलावा वह इस पूरी सीरीज में काफी शानदार प्रदर्शन कर रहे है। इसके चलते हुए उनकी टीम ने इस सीरीज पर अपना कब्जा कर लिया है। अभी इस सीरीज में उनकी एक पारी बकाया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

