Steve Kooper को Leicester City FC का नया मैनेजर नियुक्त किया गया है।
गुरुवार (20 जून) को लीसेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब (Leicester City FC) के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आई है कि उन्होंने स्टीव कूपर (Steve Kooper) को अपनी टीम का नया मैनेजर नियुक्त किया है। क्लब ने प्रीमियर लीग 2024-2025 (Premier Leauge 2024-2025) से पहले अपने पूर्व मैनेजर एन्जो मारेस्का के जाने के कुछ दिनों बाद यह फैसला लिया है।
बता दें कि, स्टीव कूपर (Steve Kooper) लीसेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब (Leicester City FC) में एन्जो मारेस्का द्वारा छोड़ी गई जगह को भरेंगे, जो इस महीने की शुरुआत में चेल्सी फुटबॉल टीम में मैनेजर का पद सँभालने के लिए क्लब का साथ छोडकर चले गए थे।
बता दें कि, कूपर को फर्स्ट टीम मैनेजर के रूप में लीसेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब (Leicester City FC) में जगह मिली है और वह तीन सालों के अनुबंध पर हस्ताक्षर कर चुके हैं। वह प्रीमियर लीग 2024-25 से अपनी जिम्मेदारी सँभालते नजर आएंगे।
क्लब ने एक बयान में कहा, “लीसेस्टर सिटी फुटबॉल क्लब (Leicester City FC) आज 2024/25 प्रीमियर लीग सीज़न से पहले स्टीव कूपर को हमारे नए फर्स्ट टीम मैनेजर के रूप में नियुक्त करने की पुष्टि कर सकता है। 44 वर्षीय स्टीव ने तीन साल के अनुबंध पर सहमति व्यक्त की है।”
लीसेस्टर सिटी के चेयरमैन अय्यावत श्रीवद्धनप्रभा ने एक बयान में कहा, “हम स्टीव का लीसेस्टर सिटी में स्वागत करते हुए खुश हैं। खिलाड़ियों को विकसित करने और गतिशील खेल शैली को लागू करने की उनकी क्षमता सहित टीम के लिए उनका दृष्टिकोण, क्लब के लिए हमारी आकांक्षाओं के साथ पूरी तरह से मेल खाता है।”
उन्होंने आगे कहा, “एक लीडर के रूप में, उनमें हमारे फैंस और हमारी टीम के बीच स्थापित मजबूत रिश्ते को और मजबूत करने की क्षमता है, जिससे यह बंधन और मजबूत होगा जो प्रीमियर लीग में क्लब को फिर से स्थापित करने के लिए हमारे लिए अहम होगा।”
गौरतलब हो कि, स्टीव कूपर (Steve Kooper) ने 2022 में नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट को प्रमोशन दिलाने में सफलता प्राप्त की थी, जिससे प्रीमियर लीग में उनकी जगह सुरक्षित हो गई थी। हालाँकि, फारेस्ट उस सीजन पॉइंट्स टेबल में नीचे रहे थे, जिसके चलते कूपर को दिसंबर 2023 में मैनेजर के रूप में उनकी भूमिका से बर्खास्त कर दिया गया। वे अंततः नए मैनेजर नूनो एस्पिरिटो सैंटो के नेतृत्व में प्रीमियर लीग में बने रहे।
लीसेस्टर फुटबॉल क्लब के साथ जुड़ने के बाद स्टीव कूपर (Steve Kooper) ने कहा, “मैं लीसेस्टर सिटी का फर्स्ट टीम मैनेजर नियुक्त किये जाने पर बहुत उत्साहित और गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह एक शानदार क्लब है जिसका इतिहास समृद्ध है और इसके फैंस काफी उत्साही हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं ऐसी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं और प्रीमियर लीग में हमारी साझा महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने की चुनौती का इंतजार कर रहा हूं।”

