टी20 वर्ल्ड कप शुरू होने में कुछ समय बाकी है। ऐसे में सभी टीमें तैयारी में लगी हुई हैं, लेकिन कई टीमों को खिलाड़ियों की चोट ने सिरदर्द बढ़ाकर रखा हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टी20 वर्ल्ड कप की टीम का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन इस खिलाड़ी की चोट ने उनकी टेंशन बढ़ाकर रखी हुई है। अगर वह समय पर फिट नहीं हुए, तो यह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बहुत बड़ा झटका साबित होगा। तो चलिए जानते हैं कि कौन है वह खिलाड़ी?
लंबर बोन स्ट्रेस से जूझ रहे हैं पैट कमिंस

आपको बता दें कि यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस इस समय लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हैं। इसके बाद भी ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को टीम में रखा गया है। लेकिन वह शुरुआती मुकाबलों में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।
इसकी पुष्टि ऑस्ट्रेलिया के चीफ सेलेक्टर जॉर्ज बेली ने की है। उन्होंने कहा कि पैट शुरुआत के 3-4 मैचों में नहीं खेल पाएंगे और उसके बाद ही वह आगे टूर्नामेंट में हिस्सा ले पाएंगे। कमिंस के सुपर 8 राउंड में फिट होने की संभावना जताई जा रही है।
वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के दौरान हुए थे चोटिल
कमिंस ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में लोअर बैक में दर्द की समस्या जताई थी, जिसके बाद उनके स्कैन कराए गए थे। उसके बाद पता चला कि उन्हें लंबर स्ट्रेस इंजरी है। पैट के एशेज में फिट होने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन वह फिट नहीं हो पाए थे। उन्होंने सिर्फ एक मुकाबला खेला था और पूरी सीरीज से बाहर रहे थे।
जॉर्ज बेली ने यह भी बताया कि वह कमिंस को खिलाने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं। वह मुख्य गेंदबाज के साथ-साथ टीम के कप्तान भी हैं, इसलिए उन्हें फिट होने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, ताकि वह पूरी तरह से फिट हो जाएं।
स्टोइनिस, मैक्सवेल, हेज़लवुड और डेविड भी चल रहे हैं चोटिल
कमिंस ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी इस समय चोट से जूझ रहे हैं, जिनमें ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस और जोश हेज़लवुड शामिल हैं। हालांकि इन सभी के टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप बी में रखा गया है। उनके साथ श्रीलंका, आयरलैंड, ज़िम्बाब्वे और ओमान को रखा गया है।

