IND W vs SA W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे वनडे मुकाबले में 6 विकेट से हरा दिया है। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारत ने अब तीन मैचों की घरेलु वनडे सीरीज में 3-0 से अपना कब्जा कर लिया है। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीका की महिला टीम ने 215 रन बनाए और भारतीय महिला टीम को बनाने के लिए 216 रनों का लक्ष्य दिया।

IND W vs SA W जब भारतीय महिला टीम इस लक्ष्य को बनाने ले लिए मैदान पर आई तो उन्होंने इस लक्ष्य को केवल 41 वें ओवर में में ही हासिल कर लिया। क्यूंकि भारतीय महिला टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना इस समय काफी अच्छी फॉर्म में चल रही है। उन्होंने इस मुकाबले में 90 रनों की पारी खेली थी। लेकिन इस मुकाबले में वह अपना शतक लगाने से चूक गई। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 83 गेंद पर 11 चौके लगाए।

IND W vs SA W उनके अलावा इस मुकाबले में भारत के लिए शेफाली वर्मा ने 25 रन बनाए। प्रिया पुनिया ने भी अपनी टीम के लिए 28 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 42 रनों की पारी खेली। जेमिमा रोड्रिग्स ने भी इस मुकाबले में अपनी टीम के लिए 19 रनों का योगदान दिया। इस मुकाबले में पारी के 41 वें ओवर में भारतीय टीम के लिए विजयी छक्का ऋषा घोष ने लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई। भारतीय टीम ने इस मुकाबले को 4 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया।
IND W vs SA W दक्षिण अफ्रीका ने बनाए 215 रन :-
IND W vs SA W इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अफ्रीका टीम के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को भारतीय टीम के गेंदबाजों ने सही साबित नहीं होने दिया। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने काफी कसी हुई गेंदबाजी की। तभी तो भारतीय गेंदबाजों की कसी हुई गेंदबाजी के सामने अफ्रीका की टीम अपने 8 विकेट के नुकसान पर केवल 215 रन ही बना पाई।

IND W vs SA W इस मुकाबले में अपनी टीम के लिए अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉलवॉर्ड्ट ने सबसे ज्यादा 61 रन की पारी खेली। उनके अलावा इस मुकाबले में तजिम ब्रिट्स ने 38 रन बनाए , नेडिन डे क्लेर्क ने भी 26 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा विकेटकीपर मिके डे रिडर ने भी इस मुकाबले में 26 रन की पारी खेली। वहीं भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में श्रेयांका पाटिल ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 35 रन देकै 1 विकेट लिया।
IND W vs SA W भारतीय गेंदबाज अरुंधति रॉय ने भी अपने 10 ओवर के स्पेल में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। वहीं दीप्ति शर्मा ने भी अपने 10 ओवर के स्पेल में केवल 27 रन देकर 2 अफ्रीकी बल्लेबाजों को आउट किया। उनके अलावा इस मुकाबले में पूजा वस्त्राकर ने भी एक अफ्रीकी बल्लेबाज को आउट किया।
IND W vs SA W भारतीय टीम ने किया सीरीज में 3-0 से क्लिन स्वीप :-
IND W vs SA W भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 3 वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 से हरा दिया है। भारतीय महिला टीम और दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम के बीच ये तीनों मुकाबले बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए थे। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले को अफ्रीका की महिला टीम से 143 रनों से जीता लिया था।
IND W vs SA W वहीं दूसरे वनडे मुकाबले को भारतीय टीम ने अफ्रीका की महिला टीम से 4 रनों के अंतर से जीता था। इसके बाद हुए तीसरे मुकाबले को भारतीय टीम ने अफ्रीका की महिला टीम को 6 विकेट से जीत लिया है। इस पूरी सीरीज में भारत की तरफ से उप कप्तान स्मृति मंधाना के बल्ले से जमकर रन निकले है। क्यूंकि पहले दो मुकाबलों में उन्होंने शतक लगाए थे जबकि इस तीसरे मुकाबले में भी वो 90 रन बनाने में सफल रही है। इस प्रकार से भारतीय टीम ने इन तीन मैचों की सीरीज को अफ्रीका से 3-0 से जीत लिया।
ये भी पढ़ें: क्रिस जॉर्डन ने रचा इतिहास, बने टी20 विश्व कप में हैट्रिक लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज

