ईशान ने टीम इंडिया में वापसी करने के बाद काफी शानदार कमबैक किया है। उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 3 मैचों में 1 अर्धशतक लगाया और एक मैच में काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की थी। उनकी फॉर्म को देखते हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें मौका दिया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि उनका टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन कैसा रहा है।
दो सालों के बाद हुई ईशान की टीम इंडिया में वापसी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को 2023 में साउथ अफ्रीका दौरे के बीच मेंटल हेल्थ ब्रेक के चलते वापसी और उसके बाद घरेलू क्रिकेट न खेलने के कारण स्क्वाड से ही बाहर कर दिया गया था।
हालाँकि अब डोमेस्टिक क्रिकेट में लगातार रनों का अंबार लगाने के बाद उन्हें एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह दी गई है।
तिलक की चोट ने खोला ईशान की प्लेइंग इलेवन में वापसी का दरवाज़ा
ईशान किशन को शानदार डोमेस्टिक फॉर्म के चलते टी20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह दी गई थी। तिलक वर्मा की चोट ने उनके लिए प्लेइंग इलेवन के दरवाज़े भी खोल दिए और उन्होंने उसका भरपूर फायदा उठाया।
ईशान ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए अर्धशतक लगाया था। उसके बाद अगले मैच में भी छोटी लेकिन तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
2021 टी20 वर्ल्ड कप में मिला था ईशान को मौका
संजू सैमसन की खराब और ईशान की शानदार फॉर्म को देखते हुए टीम मैनेजमेंट उन्हें टी20 वर्ल्ड कप के लिए प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है। वह इसके पहले भी एक बार इस टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। हालाँकि उन्हें सिर्फ एक ही मैच में प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिला था।
साल 2021 में यूएई में हुए टी20 वर्ल्ड कप में उन्हें आईपीएल की फॉर्म के आधार पर टीम में जगह दी गई थी। हालाँकि उनका प्लेइंग इलेवन में खेलने का कोई चांस नहीं था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में मिली हार और रोहित शर्मा तथा केएल राहुल का लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ों के सामने लगातार आउट होने की वजह से ईशान को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ मौका दिया गया।
टी20 वर्ल्ड कप में खास नहीं है ईशान किशन का प्रदर्शन
ईशान को उस हाई प्रेशर मैच में ओपनिंग करने भेजा गया, लेकिन वह उस बड़े मैच का दबाव नहीं झेल पाए और सस्ते में ही आउट हो गए। उन्होंने 8 गेंदों का सामना करते हुए मात्र 4 रन बनाए। भारतीय टीम भी उस मैच में कुछ खास नहीं कर पाई थी और मात्र 110 रन बनाने में सफल हुई थी।
उसके बाद से ईशान को किसी भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में नहीं रखा गया था, लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपने दमदार प्रदर्शन से टीम में जगह बनाई है। अब वह काफी ज़्यादा मैच्योर हो गए हैं, इसलिए उनसे अच्छी परफॉर्मेंस की उम्मीद रहेगी।
- मैच : 5
- पारियां : 5
- औसत : 32.4
- रन : 162
- स्ट्राइक रेट : 158
- 50 : 2
- 100 : –

