एलेना रयबाकिना ने मेलबर्न में खेले गए रोमांचक फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब अपने नाम किया।
मेलबर्न के रॉड लेवर एरीना में खेला गया ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 (Australian Open 2026) का महिला सिंगल्स फाइनल टेनिस इतिहास के यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया। इस खिताबी मैच में कजाकिस्तान की एलेना रयबाकिना (Elena Rybakina) ने बेलारूस की वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी आर्यना सबालेंका (Aryna Sabalenka) को तीन सेटों में हराकर ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम की।
दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 2 घंटे 18 मिनट तक चला और हर गेम में दबाव साफ नजर आया। फाइनल का स्तर इतना ऊंचा रहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरे मैच में बराबर अंक जीते।
रयबाकिना और सबालेंका के बीच तीन सेटों तक चला जबरदस्त संघर्ष
इस मुकाबले में रयबाकिना ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया और शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। इसके बाद सबालेंका ने शानदार वापसी करते हुए दूसरा सेट 6-4 से जीत लिया और मुकाबले को निर्णायक तीसरे सेट तक खींच ले गईं।
तीसरे सेट में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे पर लगातार दबाव बनाती रहीं। हालाँकि, 3-3 के स्कोर पर मैच किसी भी तरफ जा सकता था, लेकिन इसके बाद रयबाकिना ने लगातार चार गेम जीतकर बढ़त बनाई और अंत में 6-4 से तीसरा सेट जीतते हुए खिताब अपने नाम कर लिया।
First round – def. Juvan 6-4 6-3
Second round – def. Gracheva 7-5 6-2
Third round – def. Valentova 6-2 6-3
Fourth round – def. (21) Mertens 6-1 6-3
Quarterfinal – def. (2) Swiatek 7-5 6-1
Semifinal – def. (6) Pegula 6-3 7-6(7)
Final – def. (1) Sabalenka 6-4 4-6 6-4A champion's… pic.twitter.com/RWPpDqS20j
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
सर्विस और धैर्य ने बनाया अंतर
मेलबर्न में हल्की बारिश के कारण छत बंद थी, लेकिन हालात के बावजूद रयबाकिना ने शुरुआत में ही सबालेंका की सर्विस तोड़ दी। पहले सेट में उन्होंने अहम मौकों पर ऐस लगाकर खुद को मुश्किल से बाहर निकाला।
बता दें कि, इस मुकाबले में सबालेंका ने 2026 में पहली बार कोई पहला सेट गंवाया। दूसरे सेट में उन्होंने दबाव में शानदार बैकहैंड लगाकर मैच बराबर किया। तीसरे सेट में रयबाकिना ने खुद को संभाला और छठे ऐस के साथ चैंपियनशिप प्वाइंट हासिल किया।
A fitting end to an epic finale 🏁#fansfinals #SeeWhatIsUnique #asahisuperdry @wwos • @espn • @tntsports • @wowowtennis pic.twitter.com/7cnS1fcx5D
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
एलेना रयबाकिना ने जीता अपना दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 महिला सिंगल्स का खिताब एलेना रयबाकिना के करियर का दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2022 में विंबलडन का खिताब जीता था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, मॉस्को में जन्मी रयबाकिना ने 2018 में कजाकिस्तान के लिए खेलना शुरू किया था।
मेलबर्न में यह जीत उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में गिनी जाएगी, खासकर तब जब उन्होंने क्वार्टर फाइनल में इगा स्वियातेक और सेमीफाइनल में जेसिका पेगुला जैसी मजबूत खिलाड़ियों को हराया।
फिर टूटा सबालेंका का सपना
आर्यना सबालेंका लगातार चौथे ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल में पहुंची थीं और इस टूर्नामेंट में वह अब तक अजेय दिख रही थीं। हालांकि, फाइनल में हार के बाद उनकी आंखों में निराशा साफ नजर आई।
पिछले साल यूएस ओपन जीतने वाली सबालेंका इससे पहले फ्रेंच ओपन और मेलबर्न फाइनल भी हार चुकी हैं। इसके बावजूद उनका प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में बेहद मजबूत रहा।
फाइनल से पहले का सफर
रयबाकिना और सबालेंका इससे पहले 14 बार आमने-सामने आ चुकी थीं, जिनमें से आठ मुकाबले सबालेंका ने जीते थे। हालाँकि, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में सबालेंका को फेवरेट माना जा रहा था, लेकिन हाल के महीनों में रयबाकिना शानदार फॉर्म में थीं।
उन्होंने सीजन के अंत में हुए डब्ल्यूटीए फाइनल्स के निर्णायक मुकाबले में भी सबालेंका को हराया था और उसी लय को मेलबर्न में भी बरकरार रखा।
नया चैप्टर लिख गई रयबाकिना
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का यह फाइनल महिला टेनिस के नए दौर का संकेत देता है। एलेना रयबाकिना ने दबाव में शांत रहकर दिखा दिया कि वह बड़े मंच की खिलाड़ी हैं।
"Where are we going?" 😂#AO26 pic.twitter.com/6f9bGNkYtX
— #AusOpen (@AustralianOpen) January 31, 2026
इस जीत के साथ उन्होंने खुद को मौजूदा दौर की सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में शामिल कर लिया है और आने वाले ग्रैंड स्लैम में उनसे और बड़े प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।
टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

