कार्लोस अल्काराज ने ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के फाइनल में नोवाक जोकोविच को हराकर टेनिस इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का पुरुष सिंगल्स फाइनल टेनिस इतिहास के यादगार मुकाबलों में शामिल हो गया। रविवार को में खेले गए इस मुकाबले में Carlos Alcaraz ने Novak Djokovic को चार सेट में 2-6, 6-2, 6-3, 7-5 से हराकर अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीत लिया।
इस जीत के साथ अल्काराज ओपन एरा में सबसे कम उम्र (22 साल 272 दिन) में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले पुरुष खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इससे पहले फ्रेंच ओपन 2024, 2025), विंबलडन (2023, 2024) और यूएस ओपन (2022, 2025) का खिताब जीत रखा था।
कार्लोस अल्काराज बने सबसे कम उम्र के करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी 🇪🇸🔥
सबसे कम उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरा करने वाले खिलाड़ी:
1. Carlos Alcaraz – 22y 272d
2. डॉन बज – 22y 322d
3. रॉड लेवर – 23y 357d
4. राफेल नडाल – 24y 88d
5. फ्रेड पेरी – 25y 347d pic.twitter.com/ODjuoVxeMn
— Sports Digest Hindi (@SportsDigestHi) February 1, 2026
पहला सेट रहा जोकोविच के नाम
मैच की शुरुआत में जोकोविच पूरी तरह लय में दिखे। उन्होंने पहले सेट में आक्रामक टेनिस खेला और अल्काराज को संभलने का मौका नहीं दिया। जोकोविच ने सर्विस पर लगभग कोई गलती नहीं की और पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। इस सेट में अल्काराज की मूवमेंट और एनर्जी सामान्य से कम नजर आई, जिसका जोकोविच ने पूरी तरह फायदा उठाया।
दूसरे सेट में अल्काराज ने की शानदार वापसी
दूसरे सेट में अल्काराज ने अपनी रणनीति बदली और बेसलाइन से मजबूत खेल दिखाया। उन्होंने दो बार जोकोविच की सर्विस तोड़ी और 6-2 से सेट जीतकर इस मुकाबले में वापसी की।
तीसरे सेट में अल्काराज का आत्मविश्वास साफ नजर आया। उन्होंने लंबी रैलियों में बढ़त बनाई और लगातार दबाव बनाते हुए 6-3 से यह सेट जीत लिया।
🚨 कार्लोस अल्काराज ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का खिताब 🚨
अपना पहला Australian Open खिताब जीतने के बाद Carlos Alcaraz अब 22 साल 272 साल की उम्र में करियर ग्रैंड स्लैम पूरे करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं।
बधाई हो अल्काराज 🎉#CarlosAlcaraz #AustralianOpen2026 pic.twitter.com/XkNgMaOy66
— Sports Digest Hindi (@SportsDigestHi) February 1, 2026
चौथे सेट में निर्णायक ब्रेक
चौथे सेट में जोकोविच ने आखिरी दम तक संघर्ष किया। उन्होंने शुरुआती गेम में कई ब्रेक पॉइंट बचाए और दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। इसके बावजूद अल्काराज ने धैर्य बनाए रखा।
12वें गेम में अल्काराज ने अहम ब्रेक हासिल किया और 7-5 से सेट जीतकर मुकाबला खत्म किया। मैच प्वाइंट पर जोकोविच का फोरहैंड बाहर गया और अल्काराज खुशी से कोर्ट पर गिर पड़े।
एक साथ टूटे कई बड़े रिकॉर्ड
यह हार जोकोविच के लिए खास तौर पर चौंकाने वाली रही, क्योंकि इससे पहले वह कभी भी ऑस्ट्रेलियन ओपन का फाइनल में नहीं हारे थे। यह उनका 11वां फाइनल था और उन्हें पहली बार हार का सामना करना पड़ा।
इस जीत के साथ अल्काराज अब सात ग्रैंड स्लैम खिताब जीत चुके हैं। वह इस मामले में अब जॉन मैकएनरो और मैट्स विलेंडर के बराबर पहुंच गए हैं।
हेड टू हेड में भी बराबरी
इस जीत के बाद अल्काराज और जोकोविच के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड 5-5 हो गया है। खास बात यह है कि अल्काराज ने जोकोविच के खिलाफ खेले गए सभी ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबले जीते हैं।
मेलबर्न में मिला नया चैम्पियन
Australian Open के फाइनल में यह मुकाबला Rod Laver Arena में खेला गया। यहां अल्काराज ने साबित कर दिया कि टेनिस का भविष्य अब पूरी मजबूती से उनके हाथों में है। यह जीत न सिर्फ एक खिताब है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए टेनिस की नई कहानी की शुरुआत भी है।
टेनिस से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

